बॉलीवुड

डिप्रेशन वीडियोज की आड़ में पब्लिसिटी कमा रहीं थी दीपिका पादुकोण? कंगना रनौत की बहन रंगोली का आरोप

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के निशाने पर अब दीपिका पादुकोण आ गई हैं. रंगोली ने अब ट्विटर पर दीपिका पादुकोण को फटकारते हुए कहा है कि इन्हें मेंटल शब्द से प्रॉब्लम थी और अब डिप्रेशन के नाम पर पब्लिसिटी हासिल कर रही हैं. रंगोली ने दीपिका के फाउंडेशन द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट करते हुए ये बात कही है.

डिप्रेशन वीडियोज की आड़ में पब्लिसिटी कमा रहीं थी दीपिका पादुकोण? कंगना रनौत की बहन रंगोली का आरोप
दीपिका पादुकोण, रंगोली चंदेल और कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के लिए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और उनके तीखे बयानों को हैंडल कर पाना जहां मुश्किल था वहीं अब उनका साथ देने उनकी बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) भी ट्विटर पर आ गई है. बीते काफी समय से रंगोली पर अपने बयानों से तहलका मचा रही हैं. इस बार रंगोली के निशाने पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आ गई हैं. दीपिका की सामाजिक संस्था 'द लाइव लव लाफ' (The Live Love Laugh foundation) फाउंडेशन द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखने के बाद रंगोली भड़क उठी और उन्होंने दीपिका को जमकर फटकार लगाया.

फाउंडेशन द्वारा शेयर किए गए एक बूमरेंग वीडियो में दीपिका एक महिला के साथ मस्ती करती हुईं नारज आईं. बताया गया कि दीपिका ने जिस वीडियो में अपने मानसिक तनाव के अनुभव को शेयर किया था उसे यूट्यूब पर 1 मिलियन व्यूज मिले हैं.

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए रंगोली ने ट्वीटर पर लिखा, "ये क्या हो रहा है? ये डिप्रेशन होता है, ये वो लोग हैं जिनको वर्ड मेंटल से प्रॉब्लम थी मगर डिप्रेशन वीडियोज पर बारातियों की तरह नाच रहे हैं. क्या घटिया  वाहियात तरीका है डिप्रेशन (depression) के नाम पर पब्लिसिटी लेने का.."

गौरलतब है कि इससे पहले रंगोली ने तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पर बयान देते हुए ट्विटर पर लिखा था कि वो कंगना को कॉपी करती हैं और उनके वजह से उनकी दूकान चलती है. इतना ही नहीं रंगोली ने उन्हें कंगना की सस्ती कॉपी तक बड़ा दिया था.

इस बात को लेकर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) भी नाराज हो गए थे और ट्विटर पर उन्होंने कहा था कि इस विषय पर वही रुकना चाहिए.

लेकिन मामला और गरमा गया और रंगोली अनुराग से भी ट्विटर पर उलझ पड़ी. सोशल मीडिया पर इनके बीच काफी सुनी भी देखने को मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).