रणवीर सिंह बने कपिल देव, जन्मदिन पर शेयर किया फिल्म '83' से अपना फर्स्ट लुक
कबीर खान की फिल्म '83' से आज रणवीर सिंह ने अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर पूरी तरह से उनके लुक में ढले हुए नजर आ रहे हैं. आज अपने 34वें जन्मदिन पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना लुक शेयर किया है.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर रणवीर ने अपनी फिल्म '83' से अपने फर्स्ट लुक (first look) को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फिल्म में कपिल देव (Kapil Dev) की भूमिका निभा रहे रणवीर युवा कपिल की तरह ही उनके लुक में ढले हुए नजर आ रहे हैं. इंटेंस लुक में रणवीर का अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनकी ये फोटो अब वायरल (viral) भी होने लगी.
अपने इस लुक को शेयर करके रणवीर ने लिखा, "अपने स्पेशल दिन पर, पेश है हरयाणा हरिकेन कपिल देव." अपने इस पोस्ट में रणवीर ने दीपिका समेत फिल्म की टीम को भी टैग किया.
फिल्म 83' के लिए रणवीर बीते काफी समय से लंदन (London) में मौजूद हैं. फिल्म में अपने रोल के लिए रणवीर को खुद कपिल देव ने भी काफी मासाद की और उन्हें क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया.
View this post on Instagram
Good times in Glasgow! 😂🤣😅 #83squad @83thefilm 🏏🎥🎞 @deepikapadukone @kabirkhankk
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कपिल देव की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी. ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप की कहानी को पेश करेगी. फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर कर रहे हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल, 2020 में रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

