ICC CWC 2019: कपिल देव ने की बीमार ऋषि कपूर से मुलाकात, नीतू सिंह ने शेयर की ये फोटो
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव हाल ही में कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे. सोशल मीडिया पर नीतू सिंह ने कपिल देव और ऋषि कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर की है. इस फोटो में ऋषि पहले से काफी स्वस्थ नजर आ रहे हैं.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) से फुर्सत निकालकर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) न्यूयॉर्क (New York) पहुंचे जहां उन्होंने कैंसर (Cancer) से जूझ रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से मुलाकात की. सोशल मीडिया पर एक फोटो देखने को मिली है जिसमें ऋषि, कपिल देव और साथ ही नीतू सिंह (Neetu Singh) एक ही फ्रेम में नजर आए. इंटरनेट पर उनकी ये फोटो अब वायरल (viral) भी होने लगी है.
इस फोटो को नीतू सिंह ने शेयर करके लिखा, "वर्ल्ड कप के लिए सुपर चार्जड. #कपिलदेव #क्रिकेटटेल्स #होपिंगवीमेकइट
View this post on Instagram
Super charged about the World Cup !!! 🤞#kapildev #crickettales #hopingwemakeit 🙏
नीतू सिंह द्वारा शेयर की गई ये फोटो क्रिकेट फेवर से लैस है और ये बात उनके फोटो कैप्शन से भी पता चलता है. गौरतलब है कि ऋषि क्रिकेट के फैन हैं और क्रिकेट मैच मिस नहीं करते.
ट्विटर भी पर भी इस खेल को लेकर वो अक्सर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब जब उन्हें कपिल देव का साथ मिला तो उनका मजा दोगुना हो गया. कुछ ही समय पहले ऋषि ने मीडिया को कन्फर्म किया कि वो अब कैंसर फ्री स्टेट में हैं और रिकवर कर रहे हैं. डॉक्टरों की सलाह के बाद वो जल्द भारत वापस लौटेंगे.
बात करें कपिल देव की तो ये सभी को ज्ञात है कि उनकी कप्तानी में भारत में 1983 में वर्ल्ड कप (1983 World Cup) जीता था. इन दिनों वो 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म के लिए रणवीर सिंह को ट्रेन भी कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

