बॉलीवुड

ICC CWC 2019: इंग्लैंड में विराट कोहली का यूं साथ दे रही हैं अनुष्का शर्मा, देखें फोटोज 

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दौरान विराट कोहली कुछ इस अंदाज में अपना स्ट्रेस कम करते हुए नजर आए. क्रिकेट मैच के बाद बचे हुए समय को उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्पेंड क्या. इंग्लैंड की सड़कों पर वो उनके साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए. देखें ये फोटोज

ICC CWC 2019: इंग्लैंड में विराट कोहली का यूं साथ दे रही हैं अनुष्का शर्मा, देखें फोटोज 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) में टीम इंडिया (team India) अपने पूरे जोश में नजर आ रही हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन सराहनीय है. इसमें कोई दोराय नहीं कि वर्ल्ड कप मैच (World cup match) को लेकर विराट कोहली और उनकी टीम पर काफी दबाव है. ऐसे में विराट अपने इस खेल से बचे हुए समय में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ रिलैक्स करते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर करके लिखा, "मिस्टर एंड मिसेस." फोटोज में ये दोनों चेहरे पर स्माइल किए हुए पोज करते नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

Mr and Mrs 💑❤

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

इसी के साथ अनुष्का ने भी अपने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की और उसे कैप्शन दिया, "सील द सिली मूमेंट्स." (seal the silly moments)

 

View this post on Instagram

 

Seal the silly moments ❣️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का द्वारा शेयर की गई ये फोटोज हर तरफ वायरल (viral) हो रही हैं. एक तरफ जहां विराट अपने खेल को लेकर काफी व्यस्त हैं वहीं अनुष्का अपनी फिल्मों के काम से समय निकालकर उनके साथ टाइम स्पेंड करने इंग्लैंड (England) पहुंची. बात करें फिल्मों की तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).