बॉलीवुड

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से की मुलाकात, देखें फोटो 

कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर ने बीते दिनों न्यूयॉर्क में बॉलीवुड के चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से मुलाकात की. नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो भी शेयर की है जो अब तेजी से वायरल हो रही है.

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से की मुलाकात, देखें फोटो 
मलाइका अरोड़ा, नीतू सिंह, ऋषि कपूर और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Instagram)

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपना इलाज करवाने के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क (New York) में मौजूद हैं. ऋषि जबसे न्यूयॉर्क गए हैं तभी से ही कई सारे फिल्मी सितारे उनसे मिलने वहां जा चुके हैं. बीते दिनों बॉलीवुड के चर्चित कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Maliaka Arora) ने भी न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर स मुलाकात की.

नीतू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक फोटो भी शेयर की है. इस फोटो में अर्जुन और मलाइका ऋषि और नीतू के साथ पोज करते हुए नजर आए. फोटो को शेयर करके नीतू ने लिखा, "मेरे घर के बच्चे अर्जुन कपूर और प्यारी मलाइका के साथ मजेदार शाम बिताई."

 

View this post on Instagram

 

Fun evening with our very own Ghar ka bacha Arjun n the Lovly malaika ❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका बीते कुछ दिनों से न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाने गए हुए हैं. भले ही इन्होंने अपने रिश्ते की औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर इनके द्वारा शेयर किए गए फोटोज इनकी प्रेम कहानी को बयां करते हैं.

ये भी पढ़ें: ICC CWC 2019: कपिल देव ने की बीमार ऋषि कपूर से मुलाकात, नीतू सिंह ने शेयर की ये फोटो

बात करें ऋषि कपूर की तो उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) से भी मुलाकात की और उनके साथ टाइम स्पेंड किया. नीतू सिंह ने उनकी भी फोटो इंटरनेट पर शेयर की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).