कंगना रनौत बनी धाकड़, हाथ में बंदूक थामे इस अंदाज में आईं नजर
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के बाद कंगना अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को लेकर चर्चा में थी. अब इसी बीच उनकी अगली फिल्म 'धाकड़' से उनके फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. फिल्म के इस पोस्टर में कंगना हाथों में बंदूक ली हुईं अपने बेबाक अंदाज में नजर आ रही हैं.
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी अगली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' (Judgemental Hai Kya) को लेकर व्यस्त थी. अब इसी बीच उनकी नई फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) से उनके फर्स्ट लुक को रिविल कर दिया गया है. रियल में अपने बेबाक अंदाज में मशहूर कंगना का अंदाज इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा.
मीडिया में आए फिल्म के लुक पोस्टर (look poster) में कंगना किसी दोनों हाथों में बंदूक थामी हुईं अपने बेबाक अंदाज में नजर आईं. फिल्म में कंगना का सिले किसी वॉरियर से कम नहीं है.

इस फिल्म के बारे में कंगना ने बताया कि ये एक्शन एक्शन है जहां फीमेल करैक्टर इसकी कहानी को लीड करती है. ये फिल्म दिवाली पर रिलीज की जाएगी.
इस फिल्म का निर्देशन रजनीश 'रेजी' घई (Razneesh 'Razy' Ghai) ने किया है. बताया जा रहा है कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंसेस के लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर्स की मदद ली जाएगी. फिल्म की शूटिंग भारत समेत साउथ ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप में की जाएगी. फिल्म में दर्शकों को कंगना का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

