Viral: रणवीर सिंह के पहले ऑडिशन वीडियो में दिखी उनकी जिंदादिल पर्सनालिटी
रणवीर सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देखें उनका ये पहला ऑडिशन वीडियो जो इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है. इस वीडियो में रणवीर हमेशा की तरह ही अपने कॉन्फिडेंट और मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणवीर सिंह Ranveer Singh) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास पर उन्होंने फिल्म '83' से अपने कपिल देव (Kapil Dev) वाले लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. रणवीर आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सेलिब्रिटीज में से एक हैं. अपनी एक्टिंग और अपनी खुशमिजाज पर्सनालिटी से रणवीर ने सभी का दिल जीता. रणवीर फिल्मों में जितना कॉन्फिडेंट नजर आते हैं उतना ही वो अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले भी थे.
इंटरनेट पर पहले ऑडिशन का वीडियो भी देखने को मिला है जिसमें रणवीर अपने मस्तीभरे और एक्टिव स्टाइल नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखा गया कि रणवीर से पहले कई लोग आए और अपना एक्ट करके चले गए. लेकिन अंत में जब रणवीर सामने आए तो उन्होंने अपने स्टाइल से सभी को एंटरटेन किया.
इसमें कोई दोराय नहीं कि रणवीर अपने इसी अंदाज के चलते काफी सफल भी हुए. वीडियो में रणवीर काफी सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं. जीन्स और शर्ट पहने रणवीर एक दम साधारण अंदाज में नजर आ रहे हैं.
रणवीर सिंह ने 2010 में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (Band Baaja Baaraat) से बॉलीवुड में डेब्यू किया. अपने डेब्यू फिल्म से ही रणवीर ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और खूब नाम कमाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

