कैंसर से उभरने के बाद इतनी बदल गई है सोनाली बेंद्रे की हालत, एक्ट्रेस ने शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों को बताया था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं. एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में अपना उपचार करवाया जिसके बाद वो भारत लौट आईं. कैंसर के साथ सोनाली के इस जंग को अब 1 साल पूरे हो गए हैं और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी इस मुश्किल घड़ी की दास्तां को बयां किया है
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने पिछले साल घोषणा करते हुए बताया था कि वो कैंसर (cancer) की बीमारी से पीड़ित हैं. अपनी इस बीमारी का खुलासा करने के बाद अभिनेत्री अपने परिवार के साथ उपचार करवाने न्यूयॉर्क (New York) चली गईं थी. उपचार के दौरान सोनाली को काफी संघर्ष करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हिम्मत से काम लिया और इस बीमारी को मात दिया.
कैंसर के साथ सोनाली की इस जंग को पूरे एक साल बीत चुके हैं और अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी दास्तां सुनाई है. एक्ट्रेस ने एक मोनो-क्रोम फोटो शेयर किया और लिखा, "अपने इस दर्द में मजबूती से खड़े रहें, इसी से फूल उगाएं. तुमने मेरी मदद की कि मैं खुदके फूल उगा सकूं." अपने इस पोस्ट के जरिए सोनाली ने अपनी दोस्त रूपी कौर को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा है.
सोनाली बेंद्रे के उपचार के दौरान कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनसे मिलने पहुंचे थे. इनमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), सुजैन खान (Sussanne Khan) समेत उनके कई करीबी दोस्त और यार भी शामिल थे. ट्रीटमेंट के दौरान सोनाली को अपना सिर भी शेव करवाना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत से काम लेते हुए इस चीज को स्वीकार और सोशल मीडिया पर अपनी बाल्ड फोटो भी शेयर की थी.
उपचार के आबाद मुंबई लौटकर सोनाली ने लाइव सेशंस के जरिए लोगों को इस बीमारी से लड़ने का संदेश भी दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

