बॉलीवुड

Bottle Cap Challenge: टाइगर श्रॉफ ने आंख पर पट्टी बांधकर किया ये हैरतंगेज कारनामा, देखें वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने बेहद शानदार अंदाज में बोतल कैप चैलेंज को पूरा किया है. बॉलीवुड में सबसे पहले अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को पूरा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था. अब टाइगर ने इस चैलेंज को और भी कठिन बनाते हुए ये कारनामा कर दिखाया है.

Bottle Cap Challenge: टाइगर श्रॉफ ने आंख पर पट्टी बांधकर किया ये हैरतंगेज कारनामा, देखें वीडियो
टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड पर भी बोतल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) का फीवर जोरों शोरों से चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. सबसे पहले खिलाड़ी कुमार कहे जानेवाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस चैलेंज को पूरा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वो किक मारकर बोतल कैप को खोलते हुए नजर आए. इसके बाद उन्होंने फिटनेस का मैसेज देते हुए लोगों से भी इस चैलेंज को पूरा करने को कहा.

अब अपनी फिट पर्सनालिटी के लिए पॉपुलर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी इस चैलेंज को पूरा किया है. खास बात ये रही कि टाइगर ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर इस चैलेंज को पूरा किया. इसमें कोई शक नहीं कि टाइगर ने अपने इस अंदाज से इस चैलेंज को भी कठिन बना दिया.

अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) फेम सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने भी इस टास्क को सीरियसली लेते हुए इसे पूरा किया.

उनके अलावा रितेश देशमुख और कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने इस चैलेंज को अपनाया. फर्क इतना था कि इस चैलेंज को उन्होंने अपने मजाकिया स्टाइल में निभाया है.

 

View this post on Instagram

 

Thank god for opposable thumbs 👍#bottlecapchallenge

A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

कुणाल द्वारा शेयर किए गए वीडियो को देखने के बाद लोग ठहाके मारकर हंस रहे हैं. जाहिर सी बात है कि ये चैलेंज जितना मजेदार दिखता है, उसे पूरा करना उतना ही मुश्किल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).