मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
ट्विंकल खन्ना ने आज सोशल मीडिया पर अ[ने पति अक्षय कुमार का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रॉड पकड़कर लटकते हुए नजर आए. वीडियो में देखा गया गया कि ज्यादा देर तक रॉड पकड़ने वाले को 100 पाउंड्स का इनाम मिलेगा. ऐसे में अक्षय भी प्राइज जीतने के लिए ऐसा करने लगे. ट्विंकल ने इसका एक वीडियो बनाकर मजेदार कैप्शन के साथ ट्विटर पर शेयर किया है.
मुंबई के डोंगरी इलाके में आज 4 मंजिला इमारत ढह गई जिसके चलते आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई. अब तक के सामने आए आंकड़ों के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों ने अपने प्राण गंवा दिए तो वहीं 8 लोग जख्मी हैं. इस हादसे को लेकर फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा कैटरीना कैफ आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्त और यार उन्हें विश कर रहे हैं. उनके एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान खान ने भी स्पेशल अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और पंकज त्रिपाठी स्टारर नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' का नया प्रोमो आज सोशल मीडिया पर जारी किया गया है. इस प्रोमो में गणेश गायतोंडे धमकी दे रहा है कि इस बार त्रिवेदी भी नहीं बचेगा. इसी के साथ वो मुंबई शहर को भी बचाने की धमकी दे रहा है. शो का दूसरा सीजन और भी जबरदस्त होने की आशंका जताई जा रही है.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन को लेकर चर्चा जोर पर है और अब खबर आ रही है कि इस शो के लिए बॉलीवुड के एक पॉपुलर एक्टर का नाम कन्फर्म कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसाने वाले चंकी पांडे वो पहले कॉन्टेस्टेंट होंगे जिन्हें बिग बॉस हाउस में लॉक किया जाएगा. हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है.
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द ही मुंबई में अपना मकान बेचकर लंदन शिफ्ट हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के ओसार, सोनम अपने पति आनंद के साथ लंदन में अपना नया मकान लेने की तैयारी में हैं. इसके बाद वो मुंबई स्थित अपने फ्लैट को बेच देंगी. बीते 2 वर्षों में सोनम कई दफा मुंबई से लंदन आ-जा चुकी हैं और अब वो इसे लेकर प्लानिंग कर रही हैं.
बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म 'सुपर 30' से ऋतिक रोशन दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. ऋतिक की इस फिल्म ने अपने रिलीज के तीन दिनों में 50 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है. इस फिल्म की कलेक्शन को देखकर पता चलता है कि दर्शक इसे काफी हद तक पसंद कर रहे हैं.
जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' में नोरा फतेही ने अपने गाने 'ओ साकी साकी' से जमकर धमाल मचाया है. इस फिल्म से नोरा का ये सॉन्ग आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने के रियल वर्जन में कोएना मित्रा और संजय दत्त नजर आए थे. अब इस गाने के नए वर्ज में नोरा नजर आ रही हैं.
सलमान खान इन दिनों फिल्म 'भारत' की सफलता के बाद अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. इस फिल्म को लेकर उन्होंने इंदौर में शूटिंग शुरू की थी. अब वो अपनी फिल्म के लिए महाराष्ट्र के 'फल्टन' तालुके में शूटिंग कर रहे हैं. इस दौरान सलमान को वहां देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई.
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' का शानदार टीजर आज यशराज फिल्म्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म में वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं. फिल्म का ये टीजर एक्शन और मारधाड़ से भरा हुआ है.
सनी लियोन अपने जुड़वां बेटे अशेर और नोहा को प्ले स्कूल से लेकर घर जाते समय मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं थी. मीडिया में आई उनकी लेटेस्ट फोटो में जहां वो बेहद सुंदर लग रहीं थी वहीं उनके दोनों बेटे उनसे पूरी लाइमलाइट चुराते हुए नजर आए. अपनी क्यूटनेस के चलते अशेर और नोहा भी मीडिया में छ गए हैं. इस मामले में वो तैमूर अली खान को भी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं.
सोनम कपूर के एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं. फोटो को एडिट करके फैन क्लब ने बताया कि जब सोनम कपूर 75 से 80 वर्ष के बीच होंगी तब तो कुछ एस तरह दिखेंगी. सोनम की ये फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन्हें शादी का झांसा देकर उनके साथ बलात्कार किया और उन्हें प्रताड़ित भी किया. एक्ट्रेस ने कहा कि वो व्यक्ति पहले से शादीशुदा था लेकिन उसने ये बता भी उनसे छुपाई और उनके साथ शारिरिक संबंध बनाए.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत ने सभी को हैरान कर दिया. इस रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में इंग्लैंड विनिंग ट्रॉफी घर ले जाने में कामयाब रही है. अब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए ये ट्वीट लिखा है. करण जौहर समेत इन सेलेब्स ने किया ये ट्वीट.
श्रीदेवी के निधन के अब 1 साल बाद जेल के डीजीपी ने संदेह जताते हुए कहा था कि अभिनेत्री की मौत 'एक्सीडेंटल डेथ' नहीं बल्कि हत्या भी हो सकती है. अफसर ने फॉरेंसिक डॉक्टर के का हवाला देते हुए कहा था कि कई ऐसी चीजें हैं जो मर्डर की तरफ इशारा करती है.
अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने आज बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मोनोक्रोम फोटो शेयर करके सभी के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया. घर में बेबी गर्ल के आगमन से खुशी का माहोल है. समीरा और अक्षय वर्दे दूसरी बार माता पिता बने हैं. उन्हें हंस नाम का 4 साल का बेटा भी है.
सनी लियोन न्यू सॉन्ग 'फंक लव' इन दिनों इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है. इस गाने में सनी जलपरी बनी हुई हैं. गाने को हनी सिंह ने गाया है. खास बात ये है कि इस रैप सॉन्ग के लिरिक्स दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. देखें वीडियो.
सोनाक्षी सिन्हा समेत दो इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों पर मुरादाबाद के कटघर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था. उनपर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 24 लाख रूपए की फीस वसूली लेकिन इवेंट पर परफॉर्म करने नहीं पहुंची. इस मामले में बीती रात उत्तर प्रदेश पुलिस सोनाक्षी से पूछताछ करने मुंबई स्थित उनके घर पहुंची थी पर वो वहां मौजूद नहीं थी. सोनाक्षी ने अब अपना स्टेटमेंट जारी करके सफाई की है.
परिणीती चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक हाथी जमीन पर पड़े कूड़े को अपनी सूंड से उठाकर कर डस्टबिन में फेंकता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग पूरी करते हुए इसका लाइसेंस प्राप्त कर लिया है. डेजी अब नेशनल लेवल पर राइफल शूटिंग गेम में हिस्सा ले सकती हैं.