दबंग 3 की शूटिंग कर रहे सलमान खान की एक झलक पाने उमड़ पड़ी भीड़, देखें वायरल वीडियो
सलमान खान इन दिनों फिल्म 'भारत' की सफलता के बाद अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. इस फिल्म को लेकर उन्होंने इंदौर में शूटिंग शुरू की थी. अब वो अपनी फिल्म के लिए महाराष्ट्र के 'फल्टन' तालुके में शूटिंग कर रहे हैं. इस दौरान सलमान को वहां देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई.
सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) की शानदार सफलता के बाद जोरों शोरों से अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) के काम में जुटे हुए हैं. इस फिल्म को लेकर इन दिनों वो सतारा के 'फल्टन' (Phaltan) तालुके में शूट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि सलमान को ऑन-लोकेशन देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई.
प्रभुदेवा (Prabhu Deva) निर्देशित इस फिल्म को लेकर सलमान समय पर अपना काम पूरा करना चाहते हैं और इसलिए फिल्म की शूटिंग शेड्यूल खत्म करने में जुटे हैं. इंटरनेट पर सलमान के फैन क्लब्स ने फोटोज और वीडियोज शेयर किया है जिसमें देखा गया कि सलमान की एक झलक पाने वहां कई सारे लोग इकठ्ठा हुए हैं.
Massive craze for Salman Khan in #Phaltan #Dabangg3 pic.twitter.com/gynuY9Kibz
— 𝒫𝓇𝒶𝓂ℴ𝒹 (@ibeingPramodSG) July 14, 2019
Salman Khan @BeingSalmanKhan reached at Phaltan for #Dabangg3 Shooting !! 🤩🔥 pic.twitter.com/5xm8Jjn5pW
— Azhar Khan (@AsliDevil) July 14, 2019
बात करें 'दबंग 3' की तो फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), अरबाज खान (Arbaaz Khan) सलमान के साथ अपने किरदार की आगे की कहानी को पेश करेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में 'लवयात्री' (LoveYatri) स्टार वरीना हुसैन स्पेशल आइटम सॉन्ग पेश करती हुईं नजर आएंगी.
View this post on Instagram
इसका निर्माण सलमान, अरबाज और निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) मिलकर कर रहे हैं. ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2019 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

