श्रीदेवी की मौत पर जेल के DGP को था 'मर्डर' का संदेह, बोनी कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
श्रीदेवी के निधन के अब 1 साल बाद जेल के डीजीपी ने संदेह जताते हुए कहा था कि अभिनेत्री की मौत 'एक्सीडेंटल डेथ' नहीं बल्कि हत्या भी हो सकती है. अफसर ने फॉरेंसिक डॉक्टर के का हवाला देते हुए कहा था कि कई ऐसी चीजें हैं जो मर्डर की तरफ इशारा करती है.
श्रीदेवी (Sridevi) के निधन (death) को एक साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है. उनके निधन की खबर सुनकर सभी लोग हैरान रह गए थे. जांच में पता चला कि उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई और दुबई पुलिस (Dubai Police) ने इसे एक्सीडेंटल डेथ का केस करार दिया. अभी हाल ही में जेल डीजीपी ऋषिराज सिंह (Jail DGP Rishiraj Singh) ने इसपर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि उनकी मौत एक मर्डर भी हो सकती है.
इस बात को लेकर मीडिया में श्रीदेवी की मौत पर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई. इस विषय पर स्पॉटबॉय से बात करते हुए श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपनी प्रतिक्रया दी है. उन्होंने कहा, "मुझे ऐसी बकवास कहानियों पर रियेक्ट नहीं करना है. इसपर रियेक्ट करने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि ऐसी बकवास कहानियां आती रहती हैं. देखा जाए तो ये किसी और की कल्पना का हिस्सा है."
ये भी पढ़ें: श्रीदेवी की मौत पर फिर छिड़ी बहस, जेल के DGP को है ‘मर्डर’ का संदेह
आपको बता दें कि ऋषिराज सिंह ने अपने दिवंगत दोस्त डॉक्टर उमादाथन (Doctor Umadathan), जिन्होंने श्रीदेवी की ऑटोप्सी की थी, उनका हवाला देते हुए कहा था कि उनके दोस्त को विश्वास था कि श्रीदेवी डूबी नहीं थी. बिना किसी दूसरे व्यक्ति के जोर लगाए कोई भी व्यक्ति बाथटब के एक फूट के पानी में नहीं डूब सकता.
बतातें चलें कि श्रीदेवी साल 2018 में दुबई में अपने भतीजे मोहित मारवाह (Mohit Marwah) की शादी अटेंड करने दुबई (Dubai) गई हुईं थी. यहां से 23 फरवरी को उनके निधन की खबर आई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

