Kalyan Suicide Case: मानसिक बीमारी से जूझ रही महिला ने चावल में मिलाया चूहे मारने का ज़हर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि महिला के बेटे ने अपने बयान में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या संदेह से इनकार किया है. अस्पताल की रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर 18 सितंबर को आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई. पुलिस जांच में किसी तरह की साजिश या अन्य आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है.
Kalyan Woman Death Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण (Kalyan) से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही 69 वर्षीय महिला की चूहे मारने का ज़हर मिला चावल खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला की पहचान शोभा वासुदेव दलवी (Shobha Vasudev Dalvi) के रूप में हुई है. घटना 5 सितंबर को कल्याण के सपडगांव स्थित उनके घर में हुई. इसके बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 9 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली. पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर जांच पूरी कर ली है. Indore Shocking: इंदौर में लड़की ने गलती से खा लिया चूहे के जहर वाला गुड़, इलाज के दौरान मौत
कल्याण में चावल में चूहे मारने का ज़हर मिलाकर खाने से महिला की मौत
पुलिस के मुताबिक, घटना 5 सितंबर की है, जब महिला का बेटा दही हांडी उत्सव में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान शोभा दलवी ने कथित तौर पर पके हुए चावल में चूहे मारने वाले ज़हर का पेस्ट मिलाकर उसे खा लिया. कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.
बेटा जब घर लौटा तो उसने मां की गंभीर हालत देखी और तुरंत उन्हें पास के अस्पताल लेकर गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंबई के लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल (सायन अस्पताल) रेफर कर दिया.
चार दिन तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान
सायन अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का कई दिनों तक इलाज किया, लेकिन ज़हर के असर से उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई. इलाज के दौरान 9 सितंबर को उनकी मौत हो गई. अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की.
पुलिस ने दर्ज की आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट
खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि महिला के बेटे ने अपने बयान में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या संदेह से इनकार किया है. अस्पताल की रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर 18 सितंबर को आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई. पुलिस जांच में किसी तरह की साजिश या अन्य आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2026 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

