बॉलीवुड

सलमान खान की इस एक्ट्रेस ने राइफल शूटिंग में हासिल की महारथ, नेशनल लेवल गेम्स में लेंगी हिस्सा

सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग पूरी करते हुए इसका लाइसेंस प्राप्त कर लिया है. डेजी अब नेशनल लेवल पर राइफल शूटिंग गेम में हिस्सा ले सकती हैं.

सलमान खान की इस एक्ट्रेस ने राइफल शूटिंग में हासिल की महारथ, नेशनल लेवल गेम्स में लेंगी हिस्सा
डेजी शाह और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'जय हो' (Jai Ho) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) ने एक्टिंग के अलावा एक और टैलेंट हासिल कर लिया है. उन्होंने राइफल शूटिंग (rifle shooting) में अपनी ट्रेनिंग पूरी करते हुए इसका लाइसेंस (license) भी प्राप्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मई में उन्हें राष्ट्रिय राइफल एसोसिएशन द्वारा लाइसेंस दिया गया. अब वो नेशनल गेम्स (National Games) में हिस्सा लेने के लिए तैयारी कर रही हैं.

डेजी ने मुंबई मिरर से बातचीत में बताया कि राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस उन्होंने अपने दोस्तों का साथ देने के लिए शुरू किया था. लेकिन उन्होंने इस खेल में दिलचस्पी दिखाई और इसकी ट्रेनिंग पूरी की. डेजी ने ये भी बताया कि उन्होंने राष्ट्रिय स्तर पर हिस्सा भी लिया था. लेकिन अन्य प्रतिभागियों के मुकाबले उनका स्कोर काफी कम था. लोगों के स्कोर 600 में से 580 और 597 थे जबकि उनका स्कोर 497 था.

डेजी ने बताया कि उन्होंने अपने अर्जुन अवॉर्ड विजेता कोच मुराद अली खान से पॉइंट 22 राइफल की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है और इसे अगस्त में आयोजित किया गया है. डेजी इसके लिए प्रतिदिन दो घंटे तक प्रैक्टिस भी करती हैं.

बात करें फिल्मों तो डेजी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3' (Race 3) में नजर आईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).