बॉलीवुड

मुंबई का घर बेचकर सोनम कपूर पति संग शिफ्ट होंगी लंदन?

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द ही मुंबई में अपना मकान बेचकर लंदन शिफ्ट हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के ओसार, सोनम अपने पति आनंद के साथ लंदन में अपना नया मकान लेने की तैयारी में हैं. इसके बाद वो मुंबई स्थित अपने फ्लैट को बेच देंगी. बीते 2 वर्षों में सोनम कई दफा मुंबई से लंदन आ-जा चुकी हैं और अब वो इसे लेकर प्लानिंग कर रही हैं.

मुंबई का घर बेचकर सोनम कपूर पति संग शिफ्ट होंगी लंदन?
आनंद अहुजा और सोनम कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के फैंस के लिए हे खब बेहद अहम है. मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो सोनम जल्द ही मुंबई (Mumbai) में अपना फ्लैट बेचकर अपने पति आनंद अहुजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन शिफ्ट हो सकती हैं. बताया जा रहा है कि आनंद को अपने कारोबार के चलते अक्सर भारत से लंदन आना-जाना पड़ता है. सोनम भी पिछले दो वर्षों में कई दफा लंदन विजिट कर चुकी हैं.

आज तक की रिपोर्ट में बताया गया कि सोनम लंदन (London) के नॉटिंग हिल (Notting Hill) में नई प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं. ऐसे में वो मुंबई के धीरुभाई अंबानी स्कूल के करीब अपने मकान को बेच सकती हैं. शादी के बाद सोनम की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं और वो इसे बखूभी निभा रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

Day 1

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

पिछले साल 8 मई को सोनम कपूर ने मुंबई में अपनी मौसी कविता सिंह के बंगले पर आनंद अहुजा से शादी की थी. शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स नजर आए थे.

शादी के बाद ही सोनम की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' (Veere Di Wedding) रिलीज हुई. आखिरी बार सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थी. अब वो जल्द ही अभिषेक शर्मा की फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी. ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).