सनी लियोन बनी जलपरी तो हनी सिंह ने रैप सॉन्ग गाकर कहा- आज वो मछली खा जाऊंगा
सनी लियोन न्यू सॉन्ग 'फंक लव' इन दिनों इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है. इस गाने में सनी जलपरी बनी हुई हैं. गाने को हनी सिंह ने गाया है. खास बात ये है कि इस रैप सॉन्ग के लिरिक्स दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. देखें वीडियो.
फिल्म 'झूठा ही सही' (Jhootha Hi Sahi) से सनी लियोन (Sunny Leone) और हनी सिंह (Honey Singh) का नया गाना 'फंक सॉन्ग इंटरनेट पर धमाला मचा रहा है. इस गाने में सनी लियोन एक जलपरी के रूप में नजर आ रही हैं. पत्थर पर लेटी हुईं सनी अपने हॉट अंदाज में दिखाई दे रही हैं. इसी के साथ हनी सिंह ने अपने रैप से इस गाने को और भी एंटरटेनिंग बना दिया है.
गाने के बोल 'मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है, आज वो मछली खा जाऊंगा, नाम जिसका सनी है' फैंस का ध्यान बटोर रहे हैं. फिल्म 'झूठा ही सही' में ऋषि कपूर, जिम्मी शेरगिल (Jimmy Shergil), सनी सिंह (Sunny Singh) और ओमकार कपूर (Omkar Kapoor) लीड रोल में हैं.
गाने में सनी का कातिलाना अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने के बोल लिल गोलू (Lil Golu) ने लिखे हैं.
बात करें ऋषि कपूर की तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ फिल्म '102 नॉट' आउट' में वो आखिरी बार नजर आए थे. इसके बाद ही वो कैंसर का ट्रीटमेंट करवाने न्यूयॉर्क (New York) चले गए थे. अब वो एक जल्द ही इस फिल्म के साथ कमबैक करने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

