कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर सलमान खान ने ये फोटो शेयर करके दी बधाई
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा कैटरीना कैफ आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्त और यार उन्हें विश कर रहे हैं. उनके एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान खान ने भी स्पेशल अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं. जन्मदिन के मौके पर जहां कैटरीना को सोशल मीडिया पर देश और दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं वहीं फिल्म इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त और यार भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. उनके एक्स-बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने अपने अनोखे स्टाइल में कैटरीना की विश किया है.
सलमान ने कैटरीना के साथ अपनी एक फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस फोटो में ये दोनों स्कूटर पर सवार कैंडिड स्टाइल में नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करके सलमान ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे कैटरीना."
सलमान और कैटरीना भले ही अब एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं लेकिन इनके बीच की दोस्ती अब भी मजबूत है. सलमान हमेशा से कैटरीना के हर अच्छे-बुरे समय में उनके साथ खड़े रहे हैं. बदले में कैटरीना ने भी सलमान के साथ अपनी दोस्ती को कायम रखा.
कैटरीना को बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस कराने वाले भी सलमान ही थे. सलमान के साथ उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया है और इनकी जोड़ी को दर्शक पसंद भी करते हैं. आखिरी बार ये दोनों फिल्म 'भारत' में साथ नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2019 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

