ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया अक्षय कुमार ऐसा वीडियो, कहा- यहां भी 100 पाउंड कमाना चाहते हैं
ट्विंकल खन्ना ने आज सोशल मीडिया पर अ[ने पति अक्षय कुमार का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रॉड पकड़कर लटकते हुए नजर आए. वीडियो में देखा गया गया कि ज्यादा देर तक रॉड पकड़ने वाले को 100 पाउंड्स का इनाम मिलेगा. ऐसे में अक्षय भी प्राइज जीतने के लिए ऐसा करने लगे. ट्विंकल ने इसका एक वीडियो बनाकर मजेदार कैप्शन के साथ ट्विटर पर शेयर किया है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन (London) में छुट्टियां मना रहे हैं जहां से उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. इस वीडियो में अक्षय एक रॉड पकड़कर लटकते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने शेयर करते हुए इसे एक मजेदार कैप्शन दिया है. वीडियो में देखा गया कि रॉड को ज्यादा देर तक पकड़कर लटकने पर विनर को 100 पाउंड्स मिलेंगे. ऐसे में अक्षय भी इसमें भाग लेते दिखे.
ट्विंकल ने अक्षय का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बस वहीं लटक रहे हैं! फोर्ब्स लिस्ट में नाम दर्ज करवाने पर भी खुश नहीं हैं और उन्हें अब यहां भी जल्दी से 100 पाउंड्स कमाने हैं."
Just hanging in there! Not happy with hitting the Forbes list- he wants to make a quick 100 pounds here as well :) #GoofingAround pic.twitter.com/XUCRj464dV
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) July 16, 2019
वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय मजे से रॉड पकड़कर लटके हुए हैं. गौरतलब है कि हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन (Forbes Magazine) ने सबसे ज्यादा इनकम करने वाले बॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट जारी की थी जिसमें अक्षय का नाम सबसे ऊपर था.
ट्विंकल ने इसी बात पर चुटकी लेते हुए अक्षय का ये वीडियो अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर किया. बात करें फिल्मों तो अक्षय कई सारे प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं. वो फिल्म 'गुड न्यूज', 'मिशन मंगल', 'सूर्यवंशी' और 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2019 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

