बॉलीवुड

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने दिया बेटी को जन्म, ये प्यारी तस्वीर शेयर करके दी खुशखबरी 

अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने आज बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मोनोक्रोम फोटो शेयर करके सभी के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया. घर में बेबी गर्ल के आगमन से खुशी का माहोल है. समीरा और अक्षय वर्दे दूसरी बार माता पिता बने हैं. उन्हें हंस नाम का 4 साल का बेटा भी है.

एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने दिया बेटी को जन्म, ये प्यारी तस्वीर शेयर करके दी खुशखबरी 
समीरा रेड्डी (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) ने आज बेबी गर्ल (baby girl) को जन्म दिया है. इसी के साथ समीरा और उनके हस्बैंड अक्षय वर्दे (Akshay Varde) एक बार फिर माता पिता बन गए हैं. उनके 4 साल के बेटे हंस को छोटी बहन मिल गई और ऐसे में उनके परिवार में खुशी का माहोल है. समीरा ने सोशल मीडिया पर एक मोनोक्रोम फोटो शेयर करके अपने सभी चाहनेवालों के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया.

समीरा ने लिखा, "आज सुबह हमारी नन्ही परी का जन्म हुआ. मेरी बेबी गर्ल! सभी को उनके प्रेम और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद."

ये रही समीरा की सोशल मीडिया पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

Our little angel came this morning 🌸My Baby girl ! Thank you for all the love and blessings ❤️🙏🏻 #blessed

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on

आपको बता दें कि समीरा ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान बेबी बंप (baby bump) के साथ अपनी कई सारी खूबसूरत फोटोज को शेयर किया. इन फोटोज में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

I wanted to celebrate the beauty of the the bump in my 9 th month . At a time when we feel the most vulnerable, tired , scared, excited and at our biggest and most beautiful!🌟 I look forward to sharing it with you guys and I know the positivity will resonate because we all are at different phases of our lives with unique sizes and we need to love and accept ourselves at every level #imperfectlyperfect . @luminousdeep you have been outstanding and you are super talented ! Thnk you ❤️🤗 #bts 📷 @thelensofsk @jwmarriottjuhu . . #positivebodyimage #socialforgood #loveyourself #nofilter #nophotoshop #natural #water #keepingitreal #acceptance #body #woman #underwater #picoftheday #underwaterphotography #maternityshoot #pool #maternityphotography #bump #bumpstyle #pregnantbump #positivevibes #pregnancy #pregnant #pregnancyphotography #preggo #bikini

A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on

बताते चलें कि समीरा ने 21 जनवरी, 2014 को अक्षय से शादी की थी और 2015 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).