मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
यौन उत्पीड़न और हैरेसमेंट के केस में फंसे एक्टर आदित्य पंचोली को मुंबई की दिंडोशी सेशन कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है, एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने एक अभिनेत्री की ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकार उनका रेप किया था. एक्ट्रेस ने पुलिस को अपनी शिकायत में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने बीते 18 जुलाई को बेहद शानदार ढंग से अपना 37वां जन्मदिन मनाया. अपने इस बर्थडे को प्रियंका ने मियामी बीच पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. प्रियंका यहां रेड हॉट ड्रेस में नजर आईं. इसी के साथ देखा गया कि उन्होंने सिंदूर भी लगाया हुआ है,
टिक टोक पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एजाज खान पहले से मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल की गिरफ्त में हैं. ऐसे में अब उनकी मुश्किलें तब और बढ़ गई जब एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने पुलिस में उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने को लेकर अलग से एक शिकायत दर्ज की.
यूके की कंपनी द्वारा किए गए एक ऑनलाइन सर्वे में अमिताभ बच्चन का नाम भारत के सबसे ज्यादा अडमायर किए जाने वाले भारतीय एक्टर की लिस्ट में सबसे टॉप पर है. साथ ही इस लिस्ट में शाहरुख खान और सलमान खान का नाम भी शामिल है. महिला एक्ट्रेसेस की बात करें तो दीपिका पादुकोण, सुष्मिता सेना रु ऐश्वर्या राय का नाम भी सूचि में शामिल किया गया है.
भजन सम्राट अनूप जलोटा की मां कमला का 85 साल की उम्र में निधन हो गया. अनूप अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके निधन से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है. उनकी मां का देहांत मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ.
'बिग बॉस 11' में अपनी हॉटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली जसलीन मथारू की हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. अपनी लेटेस्ट फोटोज में वो स्विमिंग पूल में ब्लैक बिकिनी पहनकर पोज करती हुईं नजर आईं.
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' से अपने किरदार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. उनकी इस फिल्म और उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब सोशल मीडिया पर लोग शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को नए नाम से बुला रहे हैं. लोग उन्हें 'कबीर सिंह की असली बंदी' कहकर बुला रहे हैं.
यूके की एक रिसर्च कंपनी द्वारा किए गए वार्षिक अध्ययन में प्रधानमंत्री नरेंद्र सबसे अडमायर किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं. कंपनी द्वारा जारी किए गए सबसे ज्यादा अडमायर किए जाने वाले भारतियों की लिस्ट में पीएम मोदी के बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान का नाम भी शामिल है.
फिल्मों में बड़ा नाम कमाने के आबाद ऐश्वर्या राय बच्चन अब स्टार्टअप बिजनेस में अपना पैसा इन्वेस्ट कर रही हैं. ऐश्वर्या के साथ ही उनकी मॉम वृंदा राय भी इन्वेस्टमेंट में दिलचस्पी दिखा रही हैं और उनके साथ मिलकर उन्होंने भी अपना पैसा निवेश किया है.
कन्नड़ टीवी शो 'मगालु जानाकी' में नजर आने वाली एक्ट्रेस शोभा की कार का एक्सीडेंट हो गया. इस घटना में उनकी और उनके 5 साथियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मंदिर जा रहीं थी जब ये हादसा हुआ. शोभा की कार ट्रक से जा भिड़ी जिसके चलते ये हादसा हुआ.
बॉलीवुड में अब तक कई सारी अभिनेत्रियां बिकिनी पहनकर अपने हॉटनेस से आग लगा चुकी हैं. लेकिन हाला ही में एक एक्ट्रेस ने एड शूट के लिए बिकिनी पहनने से साफ इनकार कर दिया. रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'बेफिक्रे' से डेब्यू करने वाली वाणी कपूर को जब पता चला कि कमर्शियल शूट के लिए उन्हें बिकनी पहनना होगा तो उन्होंने इसे शूट करने से मना कर दिया.
करीना कपूर और सैफ अली खान के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान बीते काफी समय से लंदन में मौजूद हैं. तैमूर वहां अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रहे हैं. हालांकि करीना अपने डांस रियलिटी शो की शूटिंग को लेकर लंदन से मुंबई आ गई थी लेकिन अब वो वापस अपने वेकेशन पर परिवार को जॉइन करने विदेश चली गई हैं.
मुंबई में फिल्म 'मिशन मंगल' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अक्षय कुमार ने कंगना रनौत और मीडिया के बीच हुई अनबन को लेकर भी बातचीत की. अक्षय ने इस मामले पर कहा कि मीडिया और कलाकार इन दिनों का रिश्ता पति-पत्नी जैसा होता है और दोनों को एक दूसरे की जरूरत है. इसलिए ये मामला जल्द से जल्द शांत हो जाना चाहिए.
ऋतिक रोशन ने फिल्म 'सुपर 30' से अपना एक मेकिंग वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो की शुरुआत में वो भोजपुरी का हिट सॉन्ग 'लगावेलू जब लिपस्टिक' गाते हुए नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल होता जा रहा है.
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं और अब उनका परिवार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच चुका है. उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी देखभाल के लिए अर्जुन की बेटियां माहिका और मायरा वहां मौजूद हैं.
असम में आई बाढ़ के चलते वहां जान-माल को काफी नुक्सान पहुंचा है और ऐसे में इस जरूरत की घड़ी में अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा के लिए 1 करोड़ रूपए दान दिए हैं. प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्विटर पर सभी से असम के लिए मदद करने की गुहार की है.
एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी का पॉपुलर वेब शो 'गंदी बात 3' का ट्रेलर भी अभी इंटरनेट पर रिलीज नहीं किया गया लेकिन इसके पहले फिल्म के लीड एक्टर्स ललित बिष्ट और शीवा राणा का हॉट मेकआउट सीन सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ये दोनों ही इंटिमेट सीन देते हुए नजर आ रहे हैं.
ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' को दर्शकों से शानदार रिस्पोंस मिल रहा है. उनका आनंद कुमार वाला किरदार फैंस को काफी पसंद आया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस को भी उनकी ये फिल्म बेहद पसंद आई है. ऋतिक ने ट्विटर पर अमृता और विवके ओबेरॉय के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसपर अमृता ने 'सुपर 30' की तारीफ भी की है.
सलमान खान की फिल्म 'भारत' का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है. फिल्म निर्देशक ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की और उन्हें अपनी अकाउंट से मिलने वाले किसी भी तरह के संदेश से सतर्क रहने को कहा है
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही में एक यूजर के सवाल पर जवाब देते हुए ट्विटर पर कहा था कि हेमा मालिनी ने फिल्मों में झाड़ू उठाया है लेकिन वो उसमें अनाड़ी लग रही थी. इस बात को लेकर अब धर्मेंद्र ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करके माफी मांगी है.