भजन सम्राट अनूप जलोटा की मां कमला का हुआ निधन
भजन सम्राट अनूप जलोटा की मां कमला का 85 साल की उम्र में निधन हो गया. अनूप अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके निधन से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है. उनकी मां का देहांत मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ.
भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) की मां कमला जलोटा (Kamla Jalota) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया. मां के निधन से अनूप और उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कमला जलोटा का निधन (death) मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में हुआ. आज सुबह उनके निधन की खबर आने के बाद अनूप और उनके परिवार में शोक की लहर पसर गई.
अनूप ने 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) में भाग लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. अनूप ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए हुए अपने इंटरव्यू में कहा था कि शो से एग्जिट के बाद वो सबसे पहले अपनी मां से मिलने पहुंचे थे. तब उनकी मां ने उन्हें जसलीन के बारे में पूछा था. उन्होंने अपनी मां को जवाब दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा कि वो सोच रही हैं.
View this post on Instagram
कमला जलोटा के निधन की वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि बीते कुछ समय से वो उनकी तबीयत खराब चल रही थी.
बात करें अनूप जलोटा की तो नैनीताल (Nainital) से आनेवाले अनूप देश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों में से एक हैं. उनके भजन 'ऐसी लागी लगन', 'वो काला एक बांसुरी वाला' और 'रंग दे चुनरिया' को काफी लोकप्रियता मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

