बिकिनी पहनकर शूट करने से इस एक्ट्रेस ने किया इनकार, ये थी बड़ी वजह
बॉलीवुड में अब तक कई सारी अभिनेत्रियां बिकिनी पहनकर अपने हॉटनेस से आग लगा चुकी हैं. लेकिन हाला ही में एक एक्ट्रेस ने एड शूट के लिए बिकिनी पहनने से साफ इनकार कर दिया. रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'बेफिक्रे' से डेब्यू करने वाली वाणी कपूर को जब पता चला कि कमर्शियल शूट के लिए उन्हें बिकनी पहनना होगा तो उन्होंने इसे शूट करने से मना कर दिया.
एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने बिकिनी (bikini) पहनकर एड कमर्शियल शूट करने से साफ मना कर दिया है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ फिल्म 'बेफिक्रे' (Befikre) से डेब्यू करने वाली वाणी फिल्म में अपने बेहद हॉट (hot) अंदाज में नजर आईं थी. फिल्म भले ही हिट नहीं हो पाई लेकिन वाणी ने इसके जरिए दर्शकों के बीच अपनी पहचान जरूर बना ली. हाल ही में वाणी को एक एड कमर्शियल शूट (commercial shot) के लिए ऑफर आया था जिसमें उन्हें बिकिनी पहनना था.
वाणी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसे शूट करने से साफ मना कर दिया. वाणी बिकिनी पहनकर शूट नहीं करवाना चाहती थी और इसलिए उन्होंने एड कमर्शियल के लिए मना किया.
बताया जा रहा है कि ये एक फेयरनेस क्रीम के एड के लिए शूट करना था. लेकिन वाणी इसके लिए राजी नहीं थी.
बात करें फिल्मों की तो वाणी जल्द टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फिल्म 'वॉर' (War) में नजर आएंगी. ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही. इसके आलवा वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

