असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए 1 करोड़ रूपए
असम में आई बाढ़ के चलते वहां जान-माल को काफी नुक्सान पहुंचा है और ऐसे में इस जरूरत की घड़ी में अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा के लिए 1 करोड़ रूपए दान दिए हैं. प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्विटर पर सभी से असम के लिए मदद करने की गुहार की है.
असम (Assam) में आई बाढ़ (Assam floods) के चलते हाहाकार मचा हुआ है और इसके कारण वहां जन-जीवन असत-व्यस्त हो गया है. ऐसे में इस जरूरत की घड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मदद का हाथ बढ़ाया है. अक्षय ने मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) और काजीरंगा (Kaziranga) के लिए 1 करोड़ रूपए दान देने का फैसला किया है. ये पैसा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिया है.
अक्षय ने ट्विटर पर इस घटना को लेकर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा, "असम में आए के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ. इसमें पीड़ित सभी इंसान और जानवर इस जरूरत की स्थिति में मदद के हकदार हैं. मैं मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा पार्क रेस्क्यू के लोए 1 करोड़ रूपए दान करना चाहूंगा. सभी से अपील करता हूं कि इसके लिए अपना योगदान दें."
Absolutely heartbreaking to know about the devastation by floods in Assam.All affected, humans or animals,deserve support in this hour of crisis.I’d like to donate 1cr each to the CM Relief Fund & for Kaziranga Park rescue.Appealing to all to contribute @CMOfficeAssam @kaziranga_
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 17, 2019
ये पहली बार नहीं है जब अक्षय ने किसी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. इसके पहले पुलवामा (Pulwama) में शहीद सैनिकों के परिवारवालों के लिए भी उन्होंने दान दिया था. इसके अलावा उन्होंने चेन्नई में आए बाढ़ के लिए भी पैसे दान दी थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

