बॉलीवुड

तैमूर अली खान परिवार के साथ लंदन में मना रहे हैं वेकेशन, मौसी करिश्मा कपूर ने शेयर की लेटेस्ट फोटो

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान बीते काफी समय से लंदन में मौजूद हैं. तैमूर वहां अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रहे हैं. हालांकि करीना अपने डांस रियलिटी शो की शूटिंग को लेकर लंदन से मुंबई आ गई थी लेकिन अब वो वापस अपने वेकेशन पर परिवार को जॉइन करने विदेश चली गई हैं.

तैमूर अली खान परिवार के साथ लंदन में मना रहे हैं वेकेशन, मौसी करिश्मा कपूर ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
करिश्मा कपूर, करीना कपूर और तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बीते काफी समय से लंदन (London) गए हुए हैं. यहां वो अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रहे हैं. हालांकि करीना अपने डांस रियलिटी शो की शूटिंग को लेकर बीच में मुंबई आ गईं थी. लेकिन वो अपने परिवार के साथ एन्जॉय करने एक बार फिर वापस लंदन चली गई हैं.

आज करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ अपनी एक प्यारी से फोटो शेयर की है. उस फोटो में ये सभी मजे से पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं झूले में बैठे तैमूर भी अपने क्यूट अंदाज में नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

#famjam❤️ #londondiaries🇬🇧

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

करिश्मा द्वारा शेयर किए गए फोटो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तैमूर को लेकर चर्चा करने लगे. अब इसमें कोई दोराय नहीं कि पॉपुलैरिटी के मामले तैमूर करीना और करिश्मा को भी टक्कर देते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

And while she pouts i pose 🤷🏻‍♀️ #sistersarethebest ❤️

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

करिश्मा ने एक और वीडियो भी शेयर किया है जिसमें करीना पाउट करते हुए पोज कर रही हैं. अक्सर देखा गया है कि सैफ और करीना अपने व्यस्त शेड्यूल से टाइम निकालकर तैमूर के साथ वक्त बिताना नहीं भूलते. एक तरफ जहां करीना अपनी फिल्म 'गुड न्यूज', 'अंग्रेजी मध्यम' और साथ ही डांस रियलिटी शो को लेकर व्यस्त हैं वहीं सैफ भी अपनी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' का इंतजार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).