निर्देशक अली अब्बास जफर के ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैकर्स ने किया हमला
सलमान खान की फिल्म 'भारत' का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है. फिल्म निर्देशक ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की और उन्हें अपनी अकाउंट से मिलने वाले किसी भी तरह के संदेश से सतर्क रहने को कहा है
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक (hack) कर लिया गया है. निर्देशक के फैंस ने इस बारे में शिकायत करते हुए बताया था कि उन्हें उनके अकाउंट से कई मैसेजेस प्राप्त हुए हैं. इसके बाद अली ने फौरन अपने फैंस और फॉलोअर्स को आगाह करते हुए इसके बारे में बताया.
उन्होंने ट्विटर पर बयान देते हुए लिखा, "हैक अलर्ट- ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों ही हैक कर लिया गया है और लोगों को फोटोज और मैसेजेस भेजे जा रहे हैं. रिपोर्ट किया जा चूका है. एक बार ठीक हो जाए फिर ट्वीट करूंगा."
Hack Alert - Both twitter and Instagram accounts got hacked , randomly sending messages and pictures . Already reported . Will tweet once it’s fixed .
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 16, 2019
ऐसा पहला बार नहीं हुआ है जब किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया. इससे पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) समेत कई सेलिब्रिटीज का अकाउंट भी हैक किए जा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: हैकर्स ने दी धमकी तो हॉलीवुड एक्ट्रेस बेला थोर्न ने शेयर की NUDE फोटो, पहले भी हॉट तस्वीरें कर चुकी है पोस्ट
बता दें कि अली अब्बास जफर ने सलमान खान की कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है. 'भारत' से पहले उन्होंने 'टाइगर जिंदा है' (Tiger Zinda Hai) और 'सुल्तान' (Sultan) का भी निर्देशन किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

