बॉलीवुड

कबीर सिंह उर्फ शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को इंस्टाग्राम यूजर्स ने दिया ये नया नाम 

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' से अपने किरदार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. उनकी इस फिल्म और उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब सोशल मीडिया पर लोग शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को नए नाम से बुला रहे हैं. लोग उन्हें 'कबीर सिंह की असली बंदी' कहकर बुला रहे हैं.

कबीर सिंह उर्फ शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को इंस्टाग्राम यूजर्स ने दिया ये नया नाम 
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Photo Credits: Instagram)

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) दर्शकों के बीच सुपर-डुपर हिट साबित हुई. फिल्म की कहानी, शाहिद के किरदार और साथ ही कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के काम को फैंस ने खूब पसंद किया. ये फिल्म खास करके युवाओं द्वारा पसंद की गई. एक तरफ जहां लोग इस प्रेम कहानी में शाहिद और कियारा की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं वहीं अब रियल लाइफ में फैंस शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत की तुलना कियारा से कर रहे हैं.

'कबीर सिंह' में कियारा ने प्रीति का रोल निभाकर लोगों को खुश किया. अब मीरा राजपूत के लुक्स की तलना प्रीति से करते हुए फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर नए नाम से पुकारने लगे हैं. लोग उन्हें 'कबीर सिंह की असली बंदी' (Kabir Singh Ki Asli Bandi) कहकर पुकार रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

t h r o w b a c k

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

दरअसल, मीरा राजपूत ने अपनी एक खूबसूरत सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इस फोटो को देखकर एक फैन ने कमेंट क्या, "कबीर सिंह' में कियारा को क्यों लिया? उन्हें आपको कास्ट करना चाहिए था."

 

View this post on Instagram

 

You make my world and me go round 🤪❤️ #happy4

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

गौरतलब है कि शाहिद और मीरा ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी वर्षगांठ पूरी की. उनके एक लड़का और एक लड़की है जिनका नाम मिशा कपूर (Misha Kapoor)और जैन कपूर (Zain Kapoor) है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).