टीवी अभिनेत्री की कार का हुआ एक्सीडेंट, एक्ट्रेस समेत 4 लोगों की हुई मौत
कन्नड़ टीवी शो 'मगालु जानाकी' में नजर आने वाली एक्ट्रेस शोभा की कार का एक्सीडेंट हो गया. इस घटना में उनकी और उनके 5 साथियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मंदिर जा रहीं थी जब ये हादसा हुआ. शोभा की कार ट्रक से जा भिड़ी जिसके चलते ये हादसा हुआ.
टीवी एक्ट्रेस शोभा (Shobha) के फैंस के लिए ये खबर बेहद गंभीर है. कन्नड़ टीवी शो 'मगालु जानाकी' (Magalu Janaki) में नजर आनेवाली शोभा की कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें उनकी मृत्यु (death) हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शोभा अपने 4 साथियों के साथ मंदिर दर्शन के लिए निकली थी जब रास्ते में उनकी कार ट्रक से जा भिड़ी. इस हादसे में सभी को अपने प्राण गंवाने पड़े.
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, शोभा बुधवार को बनशंकरी मंदिर दर्शन के लिए निकली थी. ये मंदिर बागालकोट जिले में स्थित है. चित्रदुर्ग के इस मंदिर के दर्शन के लिए शोभा रवाना हुई थी जब रास्ते में उनकी गाड़ी और ट्रक के बीच भिडंत हो गई. इस घटना के बारे में टीवी शो 'मगालु जानाकी' के निर्देशक ने जानकारी दी. इस शो में शोभा आनंद बेलागर की मां का रोल निभाती थी. उनके किरदार को लोगों की तरफ से बढ़िया रिस्पोंस भी मिल रहा था.
निर्देशक ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी को सभी के साथ शेयर किया. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री शोभा जो मंगला का किरदार निभा रहीं थी वो सभी को छोड़कर चली गई हैं. मैं हैरान हूं. उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. निर्देशक ने अपने इस पोस्ट को कन्नड़ भाषा में लिखा था और उनकी एक तस्वीर भी शेयर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

