बॉलीवुड

ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' देखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता ने किया ऐसा कमेंट

ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' को दर्शकों से शानदार रिस्पोंस मिल रहा है. उनका आनंद कुमार वाला किरदार फैंस को काफी पसंद आया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस को भी उनकी ये फिल्म बेहद पसंद आई है. ऋतिक ने ट्विटर पर अमृता और विवके ओबेरॉय के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसपर अमृता ने 'सुपर 30' की तारीफ भी की है.

ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' देखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की पत्नी अमृता ने किया ऐसा कमेंट
अमृता फड़णवीस और ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) दर्शकों के बीच अपना जादू बिखेरने में कामयाब साबित हुई है. इस फिल्म को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है और इसकी जबरदस्त कमाई भी जारी है. अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फड़णवीस (Amruta Fadnavis) को भी ये फिल्म बेहद पसंद आई है. आज ऋतिक ने अपने ट्विटर पर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और अमृता के साथ अपनी एक फोटो शेयर की.

फोटो को शेयर करके ऋतिक ने लिखा, "बेहद टैलेंटेड अमृता फड़णवीस और मेरे अजीज दोस्त विवके ओबेरॉय के साथ ये मुलाकात बेहद प्यारी थी. आप जो नोबल वर्क कर रहे हैं इसके लिए आपको शुभकामनाएं. ये मेरे लिए किसी रहस्य के खुलासे जैसा है."

ऋतिक के इस ट्वीट पर अमृता ने कमेंट करते हुए लिखा, "बेहद धन्यवाद ऋतिक और 'सुपर 30' जैसी शानदार फिल्म के लिए भी शुक्रिया. हमें ऐसी और फिल्में चाहिए."

आपको बता दें कि 'सुपर 30' बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है. उन्होंने गरीब और होनहार बच्चों को शिक्षा देकर आईआईटी (IIT) में एडमिशन के योग्य बनाया. ये फिल्म उनके इसी संघर्ष को दर्शाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).