Devendra Fadnavis Meets Captain Smit Machchhar Family: देवेंद्र फडणवीस ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मिट माछर के परिवार से की मुलाकात, बहादुरी को किया सलाम
कैप्टन स्मिट माछर की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई नेताओं ने भी प्रशंसा की है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन एजेंसियां मिड-एयर हमले की जांच कर रही हैं. महाराष्ट्र सरकार ने भी कहा है कि वह कैप्टन माछर के परिवार के लगातार संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
Devendra Fadnavis Meets Flydubai Pilot Captain Smit Machchhar’s Family: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मिट माछर के चाचा-चाची से मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली. कैप्टन माछर ने हाल ही में फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान हुए मिड-एयर हमले के बीच गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई थी. उनकी बहादुरी और सूझबूझ की देशभर में सराहना हो रही है.
बुधवार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. इसी दौरान सह-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मिट माछर पर चाकू से हमला कर दिया. हमले के कारण विमान अचानक तेज़ी से नीचे आने लगा. हालांकि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन माछर ने हिम्मत नहीं हारी. केबिन क्रू और यात्रियों की मदद से उन्होंने विमान पर दोबारा नियंत्रण पाया और सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराकर सभी यात्रियों की जान बचाई.
फडणवीस बोले- महाराष्ट्र और देश को आप पर गर्व है
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैप्टन माछर के परिवार से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनकी बहादुरी की जमकर सराहना की. उन्होंने लिखा कि संकट की उस घड़ी में कैप्टन स्मिट माछर ने अद्भुत साहस, सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय दिया. उनकी बहादुरी ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाई और उन्होंने महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे भारत का नाम रोशन किया.
देवेंद्र फड़नवीस ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मिट माछर के परिवार से मुलाकात की
A Moment of Pride for Maharashtra and India 🇮🇳
Met Capt. Smit Machchhar’s uncle and aunt today and expressed my heartfelt appreciation for his extraordinary courage. In a moment of grave danger, Smit displayed remarkable courage, presence of mind and a deep sense of… pic.twitter.com/ihhwbrNYaN
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 1, 2026
स्पाइसजेट से फ्लाईदुबई तक का सफर
मुंबई में पले-बढ़े कैप्टन स्मिट माछर फ्लाईदुबई से जुड़ने से पहले स्पाइसजेट में वरिष्ठ कमांडर के रूप में कार्य कर चुके हैं. वह वर्ष 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे. घटना के बाद उनकी सर्जरी की गई है और वह फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने की सराहना
कैप्टन स्मिट माछर की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई नेताओं ने भी प्रशंसा की है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन एजेंसियां मिड-एयर हमले की जांच कर रही हैं. महाराष्ट्र सरकार ने भी कहा है कि वह कैप्टन माछर के परिवार के लगातार संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2026 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

