मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
'बिग बॉस सीजन 11' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली अर्शी खान ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सारे लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद अब लोग इसकी तुलना सपना चौधरी से कर रहे हैं.
बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीतकर पीवी सिंधु ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया. उनकी इस जीत और सभी ओर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. ऐसे में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी पीवी सिंधु को उनकी शानदार जीत की बधाई दी. ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी फोटो शेयर करके स्पेशल मैसेज भी पोस्ट किया.
सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी चाहने वालों को बताया कि वो आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं और इसी के कारण
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हेमा मालिनी ने मुंबई के जुहू इलाके स्थित इस्कॉन मंदिर में 'हरे रमा हरे कृष्णा' भजन गाया. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें वो अपने खूबसूरत अंदाज में भजन गाती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोग देख चुके हैं और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं.
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' से देशभर में लोकप्रियता हासिल करने वाली अर्शी खान ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है. आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देते हुए अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है. अपने इस स्टेटमेंट में अर्शी ने पार्टी छोड़ने की वजह बताते हुए सभी कको धन्यवाद कहा है.
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय के खिलाफ उनके गर्लफ्रेंड ने शिकायत की थी कि वो उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं जिसके बाद एक्टर को कानूनी हिरासत और कोर्ट-कचहरी का सामना करना पड़ा. हालांकि करण को कोर्ट से रिहा कर दिया गया था. लेकिन अब एक बार फिर उन्हें लेकर मामला उलझता हुआ नजर आ रहा है. उनकी बहन ने अब उनकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वो उनपर कला जादू कर रही है.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच चल रहे से तो सभी वाकीफ हैं. हाल ही में अक्षरा सिंह ने पवन के खिलाफ उन्हें तंग करने और जान सेमरने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अब अक्षरा का कहना है कि जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें धमियां मिलना कम हो गई हैं वहीं इंडस्ट्री में उनके काम को टीवी पर प्रसारित नहीं किया जा रहा है.
ट्रिपल तलाक को लेकर हाल ही में सरकार ने जो फैसला लिया उससे देशभर में मुस्लिम महिलाओं को काफी राहत मिली है. सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों में कई तरह के मत देखने को मिले हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने भी इस मामले पर अपनी राय रखते हुए मीडिया को बयान दिया है और सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है.
परेश रावल के ड्राइवर अशोक को मुंबई पुलिस ने रेप और एमएमएस वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अशोक को डीएन नगर पुलिस की टीम ने जुहू इलाके से गिरफ्तार किया. अशोक बीते कई दिनों से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.
रानू मंडल नाम की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुआ था जिसमें वो लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाती हुई नजर आ रहीं थी. उनके वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे और उनके वीडियो को शेयर भी किया जा रहा था.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बॉलीवुड का हिट क्लासिक सॉन्ग 'अभी ना जाओ छोड़कर' गाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करके अक्षरा ने कहा कि उनसे प्यार करने वालों के लिए उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट किया है. आप भी देखें उनका ये वीडियो.
कार्तिक आर्यन के पिता बीमार हैं और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी जब सारा अली खान को मिली तो कार्तिक के साथ उनके पिता को देखने अस्पताल पहुंच गई. गौरतलब है कि इन दिनों सारा और कार्तिक अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं. इन दिनों ये इम्तियाज अली की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म के लिए काम कर रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पाकिस्तान ने यूनिसेफ को पत्र लिखा तो जावेद अख्तर ने अभिनेत्री का सपोर्ट किया. इतना ही नहीं, जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को लेकर ये भी कह दिया कि यदि प्रियंका की टिप्पणियों ने पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को नाराज किया है तो वे जो चाहें, वह कर सकते हैं."
आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए लिखा है कि वो उन्हें बेहद मिस कर रही हैं. इसी के साथ उन्होंने मिशाल के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो भी पोस्ट की है. उनकी इस फोटो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं.
आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को उनके जोरबाग स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच कर रही सीबीआई की एटम ने आज उन्हें गिरफ्तार किया. पी चिदंबरम बीते कुछ दिनों से फरार चल रहे थे जिसके चलते अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है. एक्टर परेश रावल ने ये मीम शेयर करके उनपर तंज कसा है.
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस को मैसेज करके उनसे मदद मांगी है. ईशा ने बताया कि उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है. एक कार ने अचानक उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. हालांकि ईशा ने इससे ज्यादा कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन इस मामले में मुंबई पुलिस उनकी पूरी मदद कर रही है.
फिल्म 'बाहुबली' से लोकप्रियता हासिल करनेवाले प्रभास जहां फिल्मों में काफी बढ़िया काम कर रहे हैं वहीं इस बात को लेकर भी कयास लगाया जा रहा है कि वो राजनीति से जुड़ सकते हैं. ऐसे में प्रभास ने अब खुद इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई मीडिया को बताई है.
नवाजुद्दीन सिद्दकी, सैफ अली खान और पंकज त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' अपनी रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर काफी हद तक चर्चा में है. इस शो से अब तक कई सारे मीम्स देखने को मिले. शो के एक सीन में बंटी परले-जी बिस्किट पर एक डायलॉग कहते हैं जिसके चलते ये ब्रैंड के बार फिर चर्चा में आ गया है. इसे लेकर कई सारे मीम्स भी वायरल हो चले हैं.
अनुपम खेर ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह से न्यूयॉर्क में मुलाकात की. इस दौरान अनुपम ने इनके साथ मिलकर खूब एन्जॉय किया लेकिन एक बात को लेकर ये तीनों आपस में झगड़ पड़े. अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए पूरा माजरा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है.
यूट्यूब स्टार प्यूडीपाई ने आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Marzia Bisognin से शादी कर ली है. प्यूडीपाई का असली नाम Felix Kjellberg है. Marzia पूर्व सुंदरी एवं वीलॉगर हैं जिन्हें प्यूडीपाई काफी समय से डेट कर रहे थे. प्यूडीपाई ने ट्विटर के माध्यम से उनकी शादी अपने फैंस के साथ शेयर की.