बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन के बीमार पिता से मिलने अस्पताल पहुंची सारा अली खान, सामने आई ये फोटोज 

कार्तिक आर्यन के पिता बीमार हैं और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी जब सारा अली खान को मिली तो कार्तिक के साथ उनके पिता को देखने अस्पताल पहुंच गई. गौरतलब है कि इन दिनों सारा और कार्तिक अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं. इन दिनों ये इम्तियाज अली की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म के लिए काम कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन के बीमार पिता से मिलने अस्पताल पहुंची सारा अली खान, सामने आई ये फोटोज 
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के पिता बीमार हैं और इसके चलते उन्हें अस्पताल (hospitalized) में भर्ती कराया गया है. इस बात की खबर जैसे ही सारा अली खान (Sara Ali Khan) को लगी वो फौरन उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गई. सोशल मीडिया पर आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि सारा कार्तिक के साथ अस्पताल से बाहर निकल रही हैं.

फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक और सारा की लेटेस्ट फोटोज शेयर करके बताया कि कार्तिक के पिता बीमार हैं और इसीलिए सारा उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गई.

इंटरनेट पर आई इन फोटोज में कार्तिक काफी गंभीर नजर आ रहे थे. आपको बता दें कि कार्तिक और सारा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं.

ऐसे में सारा और कार्तिक इन लेटेस्ट फोटोज ने उनके लिंकअप की खबरों को और तूल देना शुरू कर दिया है.

कार्तिक और सारा जल्द ही इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि इम्तियाज अली फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) का सीक्वल बना रहे हैं जिसमें कार्तिक और सारा लीड रोल में हैं. ये फिल्म अगले साल वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के मौके पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).