PewDiePie Married! टी-सीरीज को टक्कर देने वाले यूट्यूब स्टार PewDiePie ने की शादी, देखें Wedding photos
यूट्यूब स्टार प्यूडीपाई ने आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Marzia Bisognin से शादी कर ली है. प्यूडीपाई का असली नाम Felix Kjellberg है. Marzia पूर्व सुंदरी एवं वीलॉगर हैं जिन्हें प्यूडीपाई काफी समय से डेट कर रहे थे. प्यूडीपाई ने ट्विटर के माध्यम से उनकी शादी अपने फैंस के साथ शेयर की.
यूट्यूब के सबसे चर्चित पर्सनालिटीज में से एक प्यूडीपाई (PewDiePie) ने आज अपनी गर्लफ्रेंड Marzia Bisognin से शादी (married) कर ली है. वो बीते काफी समय से पूर्व सुंदरी और वी-लॉगर Marzia को डेट कर रहे थे. प्यूडीपाई ने अपनी जिंदगी के इस नई पारी की शुरुआत कर ली है जिसकी खुशखबरी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर की है.
प्यूडीपाई ने ट्विटर पर लिखा, "हमने शादी कर ली है!!! इस शानदार महिला के साथ अपनी जिंदगी बिताने को लेकर मैं बेहद खुशनसीब महसूस कर रहा हूं." इसी के साथ उन्होंने अपने शादी समरोह की कई खूबसूरत फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
We are married!!! I'm the happiest I can be ❤️ I'm so lucky to share my life with this amazing woman. pic.twitter.com/RA3iKAgMOs
— ƿ૯ωძɿ૯ƿɿ૯ (@pewdiepie) August 20, 2019
ये भी पढ़ें: यूट्यूब म्यूजिक ने भारत में सफलता का मनाया जश्न, इन बड़े सिंगर्स ने सजाई शाम
आपको बता दें कि प्यूडीपाई का असली नाम Felix Kjellberg है. वो स्वीडिश यूट्यूबर, गेमर और कमेंटेटर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी दमदार फैन फॉलोविंग है. इसी के साथ यूट्यूब पर उन्होंने भारत की पॉपुलर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज (T- Series) को चुनौती देकर खूब सुर्खियां बटोरी थी.
बाद में टी-सीरीज ने यूट्यूब पर फैन फॉलोविंग के मामले में उन्हें हरा दिया था. सोशल मीडिया पर अब उनकी शादी की खबर पढ़ने के बाद दुनियाभर से उनके फैंस उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2019 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

