बॉलीवुड

न्यूयॉर्क की सड़कों पर बच्चों की तरह लड़ पड़े अनुपम खेर, ऋषि कपूर और नीतू सिंह, सामने आया ये वीडियो

अनुपम खेर ने हाल ही में अपने करीबी दोस्त ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू सिंह से न्यूयॉर्क में मुलाकात की. इस दौरान अनुपम ने इनके साथ मिलकर खूब एन्जॉय किया लेकिन एक बात को लेकर ये तीनों आपस में झगड़ पड़े. अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए पूरा माजरा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है.

न्यूयॉर्क की सड़कों पर बच्चों की तरह लड़ पड़े अनुपम खेर, ऋषि कपूर और नीतू सिंह, सामने आया ये वीडियो
अनुपम खेर, नीतू सिंह और ऋषि कपूर (Photo Credits: Instagram)

न्यूयॉर्क (New York) में कैंसर (Cancer) का इलाज करा रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से हाल ही में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने मुला कात की. अनुपम ने यहां ऋषि और उनकी पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh) के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया. लेकिन इसी दौरान छोटी सी बात को लेकर ये तीनों आपस में बच्चों की तरह झगड़ पड़े. अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए पूरा माजरा अपने फैंस के साथ शेयर किया है.

अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो (video) शेयर करते हुए लिखा, "फिल्म निर्देशक दोस्त और बेहतर शेफ विकास खन्ना के यहां लजीज खाना खाने के बाद ऋषि कपूर, नीतू सिंह और मैंने कैब लिया. सफर के अंत में हम इस बात को लेकर बच्चों की तरह लड़ते हुए नजर आए कि अब कीराया कौन देगा. उस बंगलादेशी कैब ड्राइवर को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी गाड़ी में कौन लोग हैं."

अनुपम खेर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ये तीनों मिलकर गाड़ी में मस्ती करते हुए नजर आए. आपको बता दें कि ऋषि कपूर कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने के चलते बीते काफी समय से न्यूयॉर्क में ही मौजूद हैं.

फैंस उनके मुंबई आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और साथ ही ये कयास लगाया जा रहा है कि इस गणेशोत्सव तक वो भारत लौट सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).