बॉलीवुड

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ पुलिस शिकायत के बाद भी परेशान हैं अक्षरा सिंह, बताई ये वजह 

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच चल रहे से तो सभी वाकीफ हैं. हाल ही में अक्षरा सिंह ने पवन के खिलाफ उन्हें तंग करने और जान सेमरने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अब अक्षरा का कहना है कि जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें धमियां मिलना कम हो गई हैं वहीं इंडस्ट्री में उनके काम को टीवी पर प्रसारित नहीं किया जा रहा है.

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ पुलिस शिकायत के बाद भी परेशान हैं अक्षरा सिंह, बताई ये वजह 
पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Photo Credits: Instagram)

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच चल रहे विवाद को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है. अक्षरा सिंह का कहना है कि पवन के खिलाफ उनकी पुलिस कंप्लेंट (police complaint) के बाद जहां उन्हें धमियां मिलना कम हो गई हैं वहीं अब उनके गानों को टीवी पर रिलीज करने नहीं दिए जा रहे हैं. इस बात को लेकर भी वो परेशान हैं.

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से हुई बातचीत में अक्षरा ने कहा कि उन्हें पहले कई सारी धमकियां दी गई थी लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अब इसमें गिरावट आई है. हालांकि उन्हें अब अलग ढंग से परेशान किया जा रहा है. उनके गानों को टीवी चैनल तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है. अक्षरा ने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

Trust the vibes you get Energy doesn't LIE:) #stay #true #to #yourself #loveyouall #positivityvibesonly #spreadthelove💞💫💞

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर अभिनेत्री को धमकाने का आरोप, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

अक्षरा ने कहा कि वो अपने खिलाफ हो रही हर तरह की साजिश का सामना करेंगी और आखिर तक लड़ेंगी. आपको बता दें कि अक्षरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि पवन सिंह के साथ ब्रेकअप के बाद वो उन्हें लगातार तंग कर रहे हैं और हत्या की धमकी भी दे रहे हैं.

अक्षरा के को इस मामले में मीडिया और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की काफी मदद मिली है जिसके बाद उनका कहना है कि धमकियां (death threat) मिलना अब कम हो गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).