आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड संग पोस्ट की ये रोमांटिक फोटो, कहा- I Miss You
आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए लिखा है कि वो उन्हें बेहद मिस कर रही हैं. इसी के साथ उन्होंने मिशाल के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो भी पोस्ट की है. उनकी इस फोटो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं.
आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी (Mishaal Kirpalani) के साथ अपने रिलेशनशिप के चलते मीडिया में छाई हुई हैं. इरा मिशाल को बीते काफी समय से डेट कर रही हैं. मिशाल एक आर्टिस्ट हैं जिन्होंने म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. इरा ने सोशल मीडिया पर अब उनके साथ अपनी एक फोटो पोस्ट करके उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो में इरा मिशाल की बाहों में नजर आ रही है. इस फोटो को पोस्ट करके इरा ने ये भी कहा कि वो उन्हें बेहद मिस कर रही हैं. इंटरनेट पर इरा की इस फोटो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं. उनकी ये तस्वीर अब वायरल भी हो चली है.
आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले इरा और मिशाल का एक वीडियो भी वायरल (viral) हुआ था जिसमें ये दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए नजर आए थे. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इस बात को लेकर कंफ्यूज थे कि उनके साथ वो शख्स कौन है.
बात में ये बात सामने आई है कि इरा के साथ उस शख्स का नाम मिशाल है और वो एक कलाकार हैं.
ये भी बता दें कि इरा और मिशाल के सोशल मीडिया पोस्ट्स को देखा जाए तो ये इन दोनों के ही रोमांटिक फोटोज से भरी पड़ी हैं. इससे इस बात का पता भी चलता है कि ये दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

