भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने गाया सॉन्ग 'अभी ना जाओ छोड़कर', Video देखकर दीवाने हुए फैंस
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बॉलीवुड का हिट क्लासिक सॉन्ग 'अभी ना जाओ छोड़कर' गाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करके अक्षरा ने कहा कि उनसे प्यार करने वालों के लिए उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट किया है. आप भी देखें उनका ये वीडियो.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट है जो अब फैंस का दिल जीत रहा है. इस वीडियो में अक्षरा बॉलीवुड का हिट क्लासिक सॉन्ग 'अभी ना जाओ छोड़कर' (Abhi Na Jaao Chhodkar) गाती हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिले हैं.
इस वीडियो को शेयर करके अक्षरा ने कहा कि ये वीडियो को उन्होंने अपने फैंस और उनसे प्रेम करने वालों सभी लोगों के लिए पोस्ट किया है. वीडियो में अक्षरा अपने सुरीले अंदाज में इस गाने को गा रही हैं.
इसमें कोई दोराय नहीं कि उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और ये तेजी से वायरल (viral) भी हो रहा है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्षरा की काफी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है. हाल ही में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ हुए अपने विवाद के चलते अक्षरा सुर्खियों में थी.
View this post on Instagram
नि:शब्द...... नतमस्तक 🙏 #loveyouall #show #sonbhadra #thankyou #keeploving #spreadthelove💞💫💞
अक्षरा ने भोजपुरी की कई सारी फिल्मों में काम किया है और इसी के साथ वो अपने स्टेज परफॉर्मेंसेस के चलते पॉपुलर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

