बॉलीवुड

आयोडीन की कमी से परेशान हैं सोनम कपूर, फैंस को दी ये सलाह 

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी चाहने वालों को बताया कि वो आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं और इसी के कारण

आयोडीन की कमी से परेशान हैं सोनम कपूर, फैंस को दी ये सलाह 
सोनम कपूर (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को बताया कि आयोडीन (Iodine) की कमी से जूझ रही हैं. सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर को शेयर करते हुए अपने फैंस को सलाह दी है कि उन्हें भी नमक (salt) का सही मात्रा में सेवन करना चाहिए अन्यथा इससे शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है.

सोनम ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सभी वेजिटेरियन लोगों के लिए एक जरूरी नोट! कृपया इस बात का ख्याल रखें कि आप आयोडीन नमक का सही इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में मुझे पता चला कि मेरे अंदर आयोडीन की कमी है. इस कमी को दूर करने के लिए टेबल सॉल्ट सबसे आसन रास्ता है. आप सभी का धन्यवाद. लव यू!"

सोनम कपूर का इंस्टा पोस्ट (Photo Credits: Instagram)

सोनम कपूर का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर भी चिंतित हैं. बात करें फिल्मों की तो सोनम जल्द ही दलकेर सलमान के साथ फिल्म 'द जोया फैक्टर' (The Zoya Factor) में नजर आएंगी.

इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और ये फिल्म 20 सितंबर, 2019 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).