मुंबई में कार्यरत मनोरंजन पत्रकार, सिनेमा और संगीत का शौकीन, डिजिटल मीडिया से बनाई पहचान. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को पेश करना है मेरा काम.
सनी लियोन अब तक मैनफोर्स कंडोम कंपनी के कई सारे ऐड में नजर आ चुकी हैं. अब खबर आ रही है कि उनके इस ऐड के प्रसारण में कंपनी से बड़ी गलती हुई है जिसके चलते एडवर्टाइजमेंट स्टैण्डर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने उन्हें फटकार लगाई है. कंपनी ने जाने-अनजाने में सरकार के आदेश का उल्लंघन किया है.
सोनम कपूर जल्द ही दलकेर सलमान के साथ फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी. इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर आज सोनम से जब पूछा गया कि वो अपने पति आनंद अहुजा के साथ फिल्म में काम कब करेंगी? पत्रकार इस सवाल पर सोनम ने कहा कि आनंद अपने शूज और कपड़ों के बिजनेस के साथ खुश हैं. ऐसे में ये बात साफ है कि सुनाम और आनंद का किसी फिल्म में एक साथ काम करना मुश्किल ही है.
केजीएफ 2 के फैंस को ये खबर थोड़ी निराश कर सकती है. संजय दत्त स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. कोर्ट के आदेश के बाद अब फिल्म की शूटिंग का काम भी रुक गया है. ऐसे में मेकर्स के लिए इस फिल्म का सभी काम तय समय में पूरा कर पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है.
कश्मीर से एक व्यक्ति की फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. फोटो में दिखा ये व्यक्ति काफी हद तक अक्षय कुमार जैसा दिखता है. उसकी फोटो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को ट्वीट करके उनकी चुटकी लेने लगे. पढ़ें ये मजेदार ट्वीट्स.
tटीवी शो 'नामकरण' में नजर आने वाली अभिनेत्री नलिनी नेगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी रूममेट और उसकी मां ने मिलकर उन्हें पीटा और साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. नलिनी ने बताया कि उन्होंने अपनी रूममेट से घर खाली करने को कहा था लेकिन कुछ दिन बाद उसकी मां भी उनके साथ आकर रहने लगी.
कैम स्कैनर ऐप में एक मैलवेयर पाया गया जिसके चलते लोगों को दिक्कतें आने की शिकायतें मिली. इसके बाद गूगल ऐप स्टोर ने उसे हटा दिया है. कैम स्कैनर ऐप डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. इस ऐप के लाखों यूजर्स मौजूद थे. लेकिन हाल ही में इसमें मैलवेयर की शिकायतें मिलने लगी.
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर इन दिनों एमटीवी के शो 'एस ऑफ स्पेस 2' में नजर आ रहे हैं. शो के सेट से खबर आ रही है कि हाल ही में टास्क परफॉर्म करते समय दीपक बुरी तरह से जख्मी हो गए. इसके चलते उन्हें करीब के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस दीपक की सेहत को लेकर भी चिंतित हैं.
पुणे पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया कि मंदार कुलकर्णी नाम के मराठी एक्टर-डायरेक्टर ने पीड़िता को पहले अपने अपार्टमेंट में फोटोशूट के लिए बुलाया और कॉस्टयूम्स देकर उनकी फोटोज क्लिक की. इसके बाद मंदार ने उसे बिकिनी पहनने के लिए भी कहा और उनकी फोटोज ली. इस बारे में लड़की ने अपनी मां को सूचित किया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस से लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही हैं. दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो ब्रा पहनकर अपने स्त्लिश अंदाज में पोज करती हुई नजर आ रही हैं. उनकी फोटोज अब इंटरनेट पर चर्चा अक विषय बन गई हैं.
अजय देवगन ने अपने लिए सबसे महंगी एसयूवी रोल्स रॉयस कार खरीदी है. इसकी कीमत इतनी है कि उतने पैसों में आप मुंबई में एक आल्सिहान फ्लैट खरीद सकते हैं. अजय देवगन की इस गाड़ी की कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है. इसके लिए अजय देवगन ने 6.95 करोड़ (एक्स-शोरूम) रूपए चुकाए हैं.
अक्षय कुमार अपने मॉम से बेहद क्लोज हैं और ये बात उनके लेटेस्ट वीडियो में भी देखने को मिलती है. अक्षय ने आज सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो लंदन की सड़कों पर अपनी मां के साथ टहलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में अक्षय और उनकी मॉम के बीच का खूबसूरत बॉन्डिंग साफ देखा जा सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की और साथ ही भारत और अमेरिका के रिश्ते को लेकर बातचीत की. इस दौरान कश्मीर मसले पर भी इनके बीच बातचीत हुई. इस समिट में पीएम के रवैये से अब बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनके लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांधे.
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव, आम्रापाली दुबे और मोनालिसा का हॉट सॉन्ग सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में आम्रपाली और मोनालिसा बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर उनका ये गाना एक बार फिर वायरल हो चला है
अक्षय खन्ना की फिल्म 'सेक्शन 375' को लेकर हाल ही में पुणे की एक अदालत ने उनके खिलाफ समन जारी किया है. पुणे के एक वकील ने अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि ट्रेलर में उन्होंने कानूनी प्रक्रिया को गलत ढंग से पेश किया है.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने ट्विटर पर आलिया भट्ट का एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि वो उन्हें नहीं जानते हैं और अपने फॉलोअर्स से ये भी पूछा ये हैं कौन? उनके उस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोगों ने कई मजेदार ट्वीट्स करके उनकी खिल्ली उड़ाई.
पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' से कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह बाहर हो गए हैं. इन्होंने अब तक अपने कई सारे परफॉर्मेंसेस से दर्शकों और जजेस का दिल जीता. लेकिन हाल ही में वोटिंग के दौरान इन्हें सबसे कम वोट्स मिले और इन्हें शो छोड़ना पड़ा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि एमी गर्भवती हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाले हैं. ऐसे में एमी के फैंस इस बात को लेकर कयास लगा रहे थे कि वो लड़के को जन्म देंगी या लड़की को.
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने मीडिया को दिए हुए अपने एक इंटरव्यू में अपने संघर्षभरे दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वो साउथ की फिल्मों में काम पाने की कोशिश कर रही थी तब उन्हें कास्टिंग काउच का सामना भी करना पड़ा था. हालांकि अपनी चतुराई के चलते वो इससे बाल-बाल बच गईं.
सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशाल्लाह' को ईद, 2020 ली रिलीज डेट से हटा दिया गया है. इस फिल्म को लेकर चल रही खबरों पर आज भंसाली प्रोडक्शन्स ने मुहर भी लगा दी. ऐसे में सलमान के फैंस काफी नाराज थे. लेकिन अब भाईजान ने ये मजेदार ट्वीट करके फैंस के बीच उम्मीद एक बार फिर जगा दी है.
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मिशा कपूर आज 3 साल की हो चली हैं. उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए शाहिद और मीरा ने आज दोपहर में मुंबई में एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया जिसमें उनके परिवार के सदस्यों समेत शाहरुख खान के बेटे अबराम खान भी नजर आए. देखें ये लेटेस्ट फोटोज.