टीवी

टीवी एक्ट्रेस नलिनी नेगी की रूममेट ने मां के साथ मिलकर की उनकी पिटाई, दी जान से मरने की धमकी

tटीवी शो 'नामकरण' में नजर आने वाली अभिनेत्री नलिनी नेगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी रूममेट और उसकी मां ने मिलकर उन्हें पीटा और साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. नलिनी ने बताया कि उन्होंने अपनी रूममेट से घर खाली करने को कहा था लेकिन कुछ दिन बाद उसकी मां भी उनके साथ आकर रहने लगी.

टीवी एक्ट्रेस नलिनी नेगी की रूममेट ने मां के साथ मिलकर की उनकी पिटाई, दी जान से मरने की धमकी
नलिनी नेगी (Photo Credits: Instagram)

टीवी शो 'नामकरण' (Naamkarann) में नजर आनेवाली अभिनेत्री नलिनी नेगी (Nalini Negi) ने अपने साथ मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. नलिनी ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन (Oshiwara Police Station) में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी रूममेट प्रीति राणा (Preeti Rana) और उनकी मां ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. इस मामले में नलिनी के चेहरे पर गंभीर चोट भी आई है.

नलिनी ने बताया कि उन्होंने अपनी रूममेट प्रीति को घर खाली करने के लिए कहा था. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में नलिनी ने बयान दिया कि वो प्रीति के साथ पहले से ही रहा करती थी. इसके बाद नलिनी ने ओशिवारा में शिफ्ट होने का फैसला किया. कुछ दिनों बाद प्रीति ने उनसे संपर्क करके कहा कि उनके पास रहने के लिए जगह नहीं है और वो कुछ दिनों के लिए उनके साथ रहना चाहती हैं.

नलिनी ने प्रीति की मदद करने के इरादे से उन्हें अपने घर में जगह दी. कुछ समय बीतने के बाद नलिनी ने प्रीति से घर खाली करने को कहा. लेकिन इसके बाद प्रीति की मां भी उनके साथ आकर रहने लगी. नलिनी को लगा कि प्रीति की मां शिफ्ट होने में मदद करने के लिए अपनी बेटी के पास आई हैं. इसी बीच नलिनी को खबर मिली कि उनके पेरेंट्स उनके घर आ रहे हैं. इस वजह से उन्होंने प्रीति से घर खाली करने को कहा.

 

View this post on Instagram

 

Show up , shut up and shine ✨💫🌟 #instamood #instapic #instafashion #style #indianwedding #bridetobe #shooting #actorslife

A post shared by Nalini Negi (@nalininegi) on

नलिनी ने कहा, "मैं एक दिन जिम जा रही थी तब प्रीति की मां मुझे अचानक झगड़ने लगी. उन्होंने प्रीति से ये भी कहा कि मैंने उनके साथ बदतमीजी से बात की है. बस, इतना सुनकर प्रीति ने भी मुझसे बदतमीजी से बात की. मैंने मामले को शांत करने की और प्रीति को समझाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मां ने मेरे साथ हाथापाई शुरू कर दी. उन्होंने मुझे ग्लास से मारा और फिर दोनों ने मिलकर मेरी पिटाई की. उन्होंने मेरी हत्या करने की कोशिश की."

नलिनी ने आगे बताया, "उन्होंने मेरा चेहरा खराब करने की कोशिश की क्योंकि मैं एक एक्ट्रेस हूं." इस घटना के बाद अब नलिनी के माता-पिता उनके साथ मौजूद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).