बॉलीवुड

मराठी एक्टर मंदार कुलकर्णी ने नाबालिग लड़की के साथ की छेड़छाड़, बिकिनी पहनने पर किया मजबूर, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पुणे पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया कि मंदार कुलकर्णी नाम के मराठी एक्टर-डायरेक्टर ने पीड़िता को पहले अपने अपार्टमेंट में फोटोशूट के लिए बुलाया और कॉस्टयूम्स देकर उनकी फोटोज क्लिक की. इसके बाद मंदार ने उसे बिकिनी पहनने के लिए भी कहा और उनकी फोटोज ली. इस बारे में लड़की ने अपनी मां को सूचित किया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

मराठी एक्टर मंदार कुलकर्णी ने नाबालिग लड़की के साथ की छेड़छाड़, बिकिनी पहनने पर किया मजबूर, पुलिस ने किया गिरफ्तार 
मंदार कुलकर्णी (Photo Credits: Twitter)

मराठी एक्टर मंदार कुलकर्णी (Mandar Kulkarni) को पुणे पुलिस (Pune Police) ने गिरफ्तार किया है. 24 वर्षीय मंदार पर एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसने उन्हें फोटोशूट (photo shoot) के बहाने अपने अपार्टमेंट में बुलाया और यौन उत्पीड़न किया. पुलिस को मिली शिकायत के बाद मंदार को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया. कुलकर्णी ने मराठी के कुछ कमर्शियल प्ले और थिएटर शोज में काम किया है.

बताया गया कि मंदार की उस लड़की से एक वर्कशॉप पर मुलाकात हुई थी. बीते 16 अगस्त को मंदार ने उस 17 वर्षीय लड़की को अपने अपार्टमेंट में बुलाया और उन्हें कुछ ड्रेसेस देकर उसे पहनने के लिए कहा. इसके बाद मंदार ने उनकी फोटोज क्लिक की.

पीड़िता का आरोप है कि मंदार ने बाद में उन्हें एक बिकिनी (bikini) दी और उसे पहनने के लिए कहा. जब उन्होंने बिकिनी पहनने पर आपत्ति जताई तो मंदार ने उन्हें उन्हीं कपड़ों में अन्य लड़कियों की फोटोज दिखाई. इसके बाद पीड़िता ने उसे पहनकर फोटोज क्लिक करवाई. बाद में उन्होंने इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

इस मामले में सेक्शन 354 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई. इसी के साथ पॉस्को एक्ट (POCSO Act) के तहत भी मामला दर्ज किया गया और कुलकर्णी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस मामले की जांच अभी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).