बॉलीवुड

कश्मीर में मिला अक्षय कुमार जैसा दिखने वाला ये व्यक्ति, वायरल फोटो देखकर लोगों ने किए ये मजेदार ट्वीट्स

कश्मीर से एक व्यक्ति की फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. फोटो में दिखा ये व्यक्ति काफी हद तक अक्षय कुमार जैसा दिखता है. उसकी फोटो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को ट्वीट करके उनकी चुटकी लेने लगे. पढ़ें ये मजेदार ट्वीट्स.

कश्मीर में मिला अक्षय कुमार जैसा दिखने वाला ये व्यक्ति, वायरल फोटो देखकर लोगों ने किए ये मजेदार ट्वीट्स
माजिद मीर और अक्षय कुमार (Photo Credits: Twitter)

सोशल मडिया पर एक कश्मीरी (Kashmir) व्यक्ति की फोटो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. फोटो में नजर आने वाला वो व्यक्ति काफी हद तक बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जैसा दिखता है. उसकी फोटो को देखने के बाद इंटरनेट पर लोग भी हैरान रह गए और अक्षय को ट्वीट करके उनके मजे लेने लगे. उस कश्मीरी व्यक्ति की फोटो को सबसे पहले एक पत्रकार ने ट्विटर पर शेयर किया था.

फोटो को शेयर करते हुए उस पत्रकार ने कैप्शन दिया, "सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के इस कश्मीरी फैन से मिला. ये हैं माजिद मीर (Majid Mir) हो अपनी इस टोपी को हर दिन इसी तरह से पहनते हैं." उस पत्रकार ने बताया कि वो व्यक्ति क्रिकेटर सुनील गावस्कर का फैन है. हालांकि उनके ट्वीट में अक्षय कुमार का जिक्र भी नहीं था.

लेकिन उस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स देने लगे. कई सारे यूजर्स ने कहा कि माजिद मीर अक्षय कुमार जैसा दिखते हैं. ये कहकर लोगों ने अक्षय को टैग करते हुए उनकी चुटकी लेना शुरू कर दी.

एक यूजर ने लिखा कि अक्षय आर्टिकल 370 (Article 370) पर फिल्म बनाने के लिए कश्मीर पहुंच चुके हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये असल में अक्षय ही हैं जो सुनील गावस्कर की बायोपिक फिल्म पर काम कर रहे हैं."

इसी तरह कई सारे मजेदार ट्वीट्स देखने को मिले हैं. आपको बता दें कि अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) में नजर आए थे. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).