बॉलीवुड

KGF2 फैंस के लिए बुरी खबर, संजय दत्त स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पर कोर्ट ने लगाई रोक

केजीएफ 2 के फैंस को ये खबर थोड़ी निराश कर सकती है. संजय दत्त स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. कोर्ट के आदेश के बाद अब फिल्म की शूटिंग का काम भी रुक गया है. ऐसे में मेकर्स के लिए इस फिल्म का सभी काम तय समय में पूरा कर पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है.

KGF2 फैंस के लिए बुरी खबर, संजय दत्त स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पर कोर्ट ने लगाई रोक
संजय दत्त (Image Credit: Twitter)

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF 2) की शूटिंग पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कुया जिसमें ये भी बताया गया कि संजय यहां अधीरा के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म से संजय के फर्स्ट लुक को देखने के बाद फैंस काफी हद तक उत्साहित थे. लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद फैंस निराश हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त और यश की इस फिल्म की शूटिंग पर ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट (Judicial Magistrate First Class (JMFC) court) ने रोक लगा दी है. दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग इस समय कोलर फील्ड में साइनाइड हिल्स पर चल रही थी.

इसके कारण वहां के स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी. इसे लेकर लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर की और मदद की गुहार लगाई. इस माम्मे में कोर्ट ने केजीएफ 2 के मेकर्स को अंतरिम ऑर्डर भेजकर फिल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी.

श्रीनिवासन नाम के रहिवासी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि शूटिंग की वहां से वहां का वातावरण प्रभावित हो रहा था. इसी वजह से इसी लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई. कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है. अब इसे लेकर 23 सितंबर को सुनवाई होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).