क्रिकेट

हर्षल गिब्स ने किया आलिया भट्ट का मीम शेयर, लिखा नहीं जानता कौन है ये लड़की, लोगों ने लिए मजे

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने ट्विटर पर आलिया भट्ट का एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि वो उन्हें नहीं जानते हैं और अपने फॉलोअर्स से ये भी पूछा ये हैं कौन? उनके उस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोगों ने कई मजेदार ट्वीट्स करके उनकी खिल्ली उड़ाई.

हर्षल गिब्स ने किया आलिया भट्ट का मीम शेयर, लिखा नहीं जानता कौन है ये लड़की, लोगों ने लिए मजे
हर्षल गिब्स और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्षल गिब्स (Herschelle Gibbs) ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्वीट किया है जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. अपने इस ट्वीट में हर्षल ने लिखा कि वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को नहीं जानते हैं. हर्षल ने आलिया का एक मीम (meme) शेयर करते हुए अपने फॉलोअर्स से ये भी पूछा कि ये लड़की कौन है?

हर्षल के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद आलिया भट्ट ने भी उन्हें जवाब देते हुए अपना एक मीम शेयर किया जिसके जवाब में हर्षल ने लिखा, "मैं नहीं जानता था कि तुम बॉलीवुड एक्ट्रेस हो लेकिन ये जीआईएफ (GIF) बढ़िया है."

हर्षल के ट्वीट को देखने के बाद ट्विटर पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स देने लगे. कई लोगों ने हर्षल के उस ट्वीट को लेकर उनकी खिल्ली भी उड़ाई और उन्हें बताया कि वें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं.

लोगों ने कई सारे मजेदार ट्वीट्स करके हर्षल की चुटकी ली. '

गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने हर्षल के उस ट्वीट पर किसी तरह की प्रतिक्रया नहीं दी है और फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आलिया इसपर क्या कहती हैं.

बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के साथ आनेवाली अपनी फिल्म 'इंशाल्लाह' को लेकर चर्चा में थी. खबर आई कि कलात्मक मतभेद के चलते संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से सलमान ने एग्जिट ले किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).