बॉलीवुड

ईद 2020 रिलीज पर टिकी सलमान खान-अक्षय कुमार की नजर, भाईजान ने कहा- दिल में आता हूं और ईद पर भी 

सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशाल्लाह' को ईद, 2020 ली रिलीज डेट से हटा दिया गया है. इस फिल्म को लेकर चल रही खबरों पर आज भंसाली प्रोडक्शन्स ने मुहर भी लगा दी. ऐसे में सलमान के फैंस काफी नाराज थे. लेकिन अब भाईजान ने ये मजेदार ट्वीट करके फैंस के बीच उम्मीद एक बार फिर जगा दी है.

ईद 2020 रिलीज पर टिकी सलमान खान-अक्षय कुमार की नजर, भाईजान ने कहा- दिल में आता हूं और ईद पर भी 
सलमान खान और अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'इंशाल्लाह' (Inshallah) की रिलीज डेट ईद 2020 से टाल दी गई. इस फिल्म को लेकर चल रही इस खबर की पुष्टि करते हुए भंसाली प्रोडक्शन्स (Bhansali Productions) ने ट्विटर पर अपना बयान जारी किया. सलमान और आलिया की इस फिल्म की रिलीज डेट में हुए बदलाव के बाद बड़ी खबर ये आई कि अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बम' (Laxmmi Bomb) को ईद 2020 (Eid 2020) को रिलीज करेंगे.

ऐसे में सलमान के फैंस उनकी फिल्म की रिलीज डेट के टाले जाने से बेहद दुखी थी. लेकिन सलमान भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते और ऐसे में उन्होंने ट्विटर पर एक मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा, "इतना मत सोचना मेरे बारे में, दिल में आता हूं..और ईद पर भी." इसी के साथ सलमान ने एक इमोजी भी शेयर की.

अब फैंस इस बात को लेकर कंफ्यूज्ड हैं कि सलमान अपनी कौनसी फिल्म ईद 2020 में रिलीज करने वाले हैं क्योंकि उनकी फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) 20 दिसंबर, 2019 में रिलीज होने जा रही है.

मीडिया में इस बात को लेकर भी कयास लगाया जा रहा है कि सलमान अपनी फिल्म 'किक 2' (Kick 2) को ईद 2020 (Eid 2020 release) में रिलीज कर सकते हैं.

बात करें फिल्म 'लक्ष्मी बम' की तो इस फिल्म में अक्षय कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).