HD Photos: 3 साल की हुईं शाहिद कपूर-मीरा राजपूत की बेटी मिशा कपूर, अबराम खान समेत इन स्टार किड्स ने मचाई धूम
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मिशा कपूर आज 3 साल की हो चली हैं. उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए शाहिद और मीरा ने आज दोपहर में मुंबई में एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया जिसमें उनके परिवार के सदस्यों समेत शाहरुख खान के बेटे अबराम खान भी नजर आए. देखें ये लेटेस्ट फोटोज.
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) की बेटी मिशा कपूर (Misha Kapoor) आज 3 साल की हो गई हैं. ऐसे में शाहिद और मीरा (Shahid-Mira) अपनी नन्हीं परी के इस जन्मदिन (birthday) को खास बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. आज दोपहर को उन्होंने मुंबई में बेटी मिशा के लिए एक स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन का आयोजन किया.
इस पार्टी में उनके फैमिली मेंबर्स और साथ ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे अबराम खान (AbRam Khan) भी नजर आए.

मीडिया फोटोग्राफर्स द्वारा ली गई फोटो में शाहिद और मीरा अपने बेटे जैन कपूर (Zain Kapoor) और बेटी मिशा के साथ वेन्यू के बाहर पोज करते हुए नजर आए.

उनके अलावा अबराम भी यहां बेहद क्यूट नजर आ रहे थे. उन्होंने पापाराजी के लिए पोज भी किया.
इस पार्टी में शाहिद के पिता पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) वाइफ सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) के साथ नजर आए.
इसी के साथ ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) भी यहां अपने कूल अंदाज में दिखाई दिए.

शाहिद की बहन सोहा अली खान (Soha Ali Khan) भी यहां कुणाल खेमू (Kunal Khemu) और बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaya Naumi Khemu) के साथ नजर आईं.

उनके अलावा ईशा देओल (Isha Deol) भी अपनी बेटी के साथ यहां पार्टी अटेंड करने पहुंची.

आपको बता दें कि शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई, 2015 को शादी की थी. इसके बाद 26 अगस्त, 2016 में बेटी मिशा का जन्म हुआ. 6 सितंबर, 2018 को इनके घर बेटे जैन कपूर का जन्म हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

