बॉलीवुड

Video: दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और मोनालिसा के इस भोजपुरी गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव, आम्रापाली दुबे और मोनालिसा का हॉट सॉन्ग सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में आम्रपाली और मोनालिसा बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर उनका ये गाना एक बार फिर वायरल हो चला है

Video: दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और मोनालिसा के इस भोजपुरी गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव और मोनालिसा (Photo Credits: Youtube)

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav), आम्रापाली दुबे (Amrapali Dubey) और मोनालिसा (Monalisa) का हॉट सॉन्ग (hot song) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में आम्रपाली और मोनालिसा बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर उनका ये गाना एक बार फिर वायरल (viral) हो चला है और इसे अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.

इस गाने के बोल भी काफी रोमांटिक हैं. गाने के लिरिक्स हैं 'ओ माय डियर, प्लीज कम हियर, कर लो रोमांस आज लाइन है क्लियर." इंटरनेट पर ये गाना दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है और काफी लोग इसे देख भी रहे हैं.

इस गाने में दिनेश अम्रापाली और मोनालिसा के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों अभिनेत्रियां यहां बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ पुलिस शिकायत के बाद भी परेशान हैं अक्षरा सिंह, बताई ये वजह

आपको बता दें कि मोनालिसा और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी जगत में जबरदस्त फैन फॉलोवींग है. इन्होंने अपनी फिल्मों के साथ अपने लाइव परफॉर्मेंसेस से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).