22 मई आज का इतिहास: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचीं बछेंद्री पाल, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
इतिहास में 22 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. भारत की बछेंद्री पाल 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं. इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं जानें.
नई दिल्ली: इतिहास में 22 मई के दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. भारत की बछेंद्री पाल(Bachendri Pal) 22 मई के ही दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट (Mount Everest) पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं. पर्वतारोहण और साहसिक खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
देश दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1545 : एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत. 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था.
1772 : राजा राम मोहन राय का जन्म. उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है.
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1936 : लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई :अब मुंबई: में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी. यह देश का पहला स्टेडियम था.
1960 : चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत हो गई और इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई.
1963 : भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी.
1972 : पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र.
1972 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे. यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी.
1984 : बछेंद्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी.
1988 : भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया.
1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय.
2003 : अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये.
2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

