क्रिकेट

Mumbai Beat Delhi, TATA IPL 2025 29th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें DC बनाम MI मैच का स्कोरकार्ड

पहला बड़ा झटका लगने के बाद अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की अहम साझेदारी निभाई. दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19 ओवर में महज 193 रन बनाकर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज करुण नायर ने सबसे ज्यादा 89 रनों की धुआंधार पारी खेली.

Mumbai Beat Delhi, TATA IPL 2025 29th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें DC बनाम MI मैच का स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA IPL 2025 29th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 29वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स 12 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अपनी दूसरी लगातार जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में दिल्ली की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. DC vs MI, TATA IPL 2025 29th Match 1st Inning Scorecard: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 206 रनों का टारगेट, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

यहां देखें दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से घातक बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 59 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए. तिलक वर्मा के अलावा सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 41 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को स्टार युवा गेंदबाज विप्रराज निगम ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से विप्रराज निगम और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. विप्रराज निगम और कुलदीप यादव के अलावा मुकेश कुमार ने एक विकेट लिए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 206 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क पहली ही गेंद पर दीपर चहर का शिकार हो गए. पहला बड़ा झटका लगने के बाद अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की अहम साझेदारी निभाई. दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19 ओवर में महज 193 रन बनाकर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज करुण नायर ने सबसे ज्यादा 89 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान करुण नायर ने 40 गेंदों पर 12 चौके और पांच छक्के लगाए. करुण नायर के अलावा अभिषेक पोरेल ने 33 रन बटोरे.

वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को स्टार तेज गेंदबाज दीपक चहर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से कर्ण शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कर्ण शर्मा के अलावा मिशेल सैंटनर ने दो-दो विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 205/5, 20 ओवर (रोहित शर्मा 18 रन, रयान रिकेल्टन 41 रन, सूर्यकुमार यादव 40 रन, तिलक वर्मा 59 रन, हार्दिक पांड्या 2 रन, नमन धीर नाबाद 38 रन और विल जैक्स नाबाद 1 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (विप्रराज निगम 2 विकेट, कुलदीप यादव 2 विकेट और मुकेश कुमार 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 193/10, 19 ओवर (जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क 0 रन, अभिषेक पोरेल 33 रन, करुण नायर 89 रन, केएल राहुल 15 रन, अक्षर पटेल 9 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 1 रन, आशुतोष शर्मा 17 रन, विप्रज निगम 14 रन, मिचेल स्टार्क नाबाद 1 रन, कुलदीप यादव 1 रन और मोहित शर्मा 0 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 1 विकेट, दीपक चहर 1 विकेट, कर्ण शर्मा 3 विकेट, मिशेल सैंटनर 2 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).