त्योहार

Pana Sankranti 2025 Wishes: उड़िया नववर्ष की बधाई! अपनों संग शेयर करें ये मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images और Wallpapers

ओडिशा में रहने वाले लोग पना संक्रांति के पर्व को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक प्रदर्शनों के साथ धूमधाम से मनाते हैं. इस अवसर पर ऋतु फल, दही, सत्तू और अन्य चीजों से बने लजीज शर्बत का सेवन किया जाता है, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इन मनमोहक विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स को शेयर कर उड़िया नववर्ष की बधाई दे सकते हैं.

Pana Sankranti 2025 Wishes: उड़िया नववर्ष की बधाई! अपनों संग शेयर करें ये मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images और Wallpapers
पना संक्रांति 2025 (Photo Credits: File Image)

Pana Sankranti 2025 Wishes in Hindi: जिस दिन नव ग्रहों के राजा सूर्य देव मीन राशि से निकलकर बारह राशियों में सबसे पहली राशि मेष में प्रवेश करते हैं तब मेष संक्रांति (Mesh Sankranti) का पर्व मनाया जाता है और इसी दिन से सौर नववर्ष (Solar New Year) की शुरुआत भी होती है, इसलिए इस पर्व को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. मेष संक्रांति को ओडिशा में उड़िया नववर्ष (Odia New Year) यानी पना संक्रांति (Pana Sankranti) के तौर पर मनाया जाता है. ओडिशा में पना संक्रांति सौर वर्ष का पहला दिन माना जाता है, इसलिए इसे पूरे राज्य में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल पना संक्रांति 14 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है. मेष संक्रांति के दिन देश के विभिन्न हिस्सों में लोग अपनी स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार नए साल का जश्न मनाते हैं.

ओडिशा में रहने वाले लोग पना संक्रांति के पर्व को सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक प्रदर्शनों के साथ धूमधाम से मनाते हैं. इस अवसर पर ऋतु फल, दही, सत्तू और अन्य चीजों से बने लजीज शर्बत का सेवन किया जाता है, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इन मनमोहक विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स को शेयर कर उड़िया नववर्ष की बधाई दे सकते हैं.

1- पना संक्रांति की हार्दिक बधाई

पना संक्रांति 2025 (Photo Credits: File Image)

2- हैप्पी पना संक्रांति

पना संक्रांति 2025 (Photo Credits: File Image)

3- उड़िया नववर्ष की बधाई

पना संक्रांति 2025 (Photo Credits: File Image)

4- पना संक्रांति की शुभकामनाएं

पना संक्रांति 2025 (Photo Credits: File Image)

5- हैप्पी उड़िया न्यू ईयर

पना संक्रांति 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि मेष संक्रांति न सिर्फ सौर नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि यह दिन किसानों के लिए भी बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन रबी की फसल की कटाई होती है और किसान भगवान को अच्छी फसल के लिए धन्यवाद देते हैं, साथ ही अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना करते हैं. इस दिन तुलसी के पौधे को सींचा जाता है और भगवान की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की जाती है. इतना ही नहीं इस दिन पना से भरे एक छोटे से बर्तन का उपयोग करते हुए बर्तन के तल में एक छोटा छेद बनाया जाता है, जिससे गिरने वाला पानी बारिश की प्रतिनिधित्व करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).