क्रिकेट

Virat Kohli Asks Sanju Samson To Check 'Heartbeat': मैच के दौरान संजू सैमसन ने चैक की विराट कोहली की हार्टबीट, ऐसा दृश्य देख फैंस हुए परेशान; देखें वायरल वीडियो

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. दरअसल, मैच के दौरान विराट कोहली थोड़े थके नजर आए. ऐसा तब लगा जब वह रन लेने के दौरान हांफने लगे थे और संजू सैमसन ने उनकी हार्ट रेट चेक की.

Virat Kohli Asks Sanju Samson To Check 'Heartbeat': मैच के दौरान संजू सैमसन ने चैक की विराट कोहली की हार्टबीट, ऐसा दृश्य देख फैंस हुए परेशान; देखें वायरल वीडियो
विराट कोहली और संजू सैमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, TATA IPL 2025 28th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 28वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में जीत का चौका जड़ दिया हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. दरअसल, मैच के दौरान विराट कोहली थोड़े थके नजर आए. ऐसा तब लगा जब वह रन लेने के दौरान हांफने लगे थे और संजू सैमसन ने उनकी हार्ट रेट चेक की. 16वें ओवर के दौरान विराट कोहली दो रन लिए भाग रहे थे लेकिन अचानक से उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हुई और वह परेशान नजर आए. इसके बाद अंपायर और राजस्थान के खिलाड़ी कोहली के पास आ गए. संजू सैमसन तो कोहली का हार्ट रेट भी चेक करने लगे थे. ऐसा करने के लिए विराट कोहली ने उनसे खुद कहा था. ऐसा नजारा देखकर फैंस भी परेशान हो गए थे.

लाइव मैच के दौरान विराट कोहली ने संजू सैमसन से चेक कराई हार्टबीट, टेंशन में दिखे फैंस:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).